चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दुनिया भर में एक चर्चित नेता हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में आम जनता को बहुत कम जानकारी है। उनकी पत्नी का नाम पेंग लियुआन है और उनकी इकलौती बेटी का नाम शी मिंगजे है। हाल ही में शी मिंगजे एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं, क्योंकि वे पढ़ाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने की खबर आई।
शी मिंगजे की अमेरिका में पढ़ाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग की बेटी शी मिंगजे ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दोबारा पढ़ाई शुरू करने के लिए अमेरिका का रुख किया है। गौरतलब है कि उन्होंने पहले भी हार्वर्ड में ही मनोविज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई की थी। सुरक्षा कारणों से उन्होंने विश्वविद्यालय में फर्जी नाम का उपयोग किया था, ऐसा हाई-प्रोफाइल छात्रों के लिए सामान्य बात होती है।
विवाद क्यों खड़ा हुआ?
विवाद तब खड़ा हुआ जब अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर बयान दिया कि अमेरिका ऐसे चीनी छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू करेगा जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) से जुड़े हैं या “संवेदनशील क्षेत्रों” में अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद दक्षिणपंथी पत्रकार और राजनीतिक टिप्पणीकार लॉरा लूमर ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि क्या शी जिनपिंग की बेटी को भी अमेरिका से निकाला जाएगा?
उन्होंने लिखा कि शी जिनपिंग की बेटी को निर्वासित करो! वह मैसाचुसेट्स में रहती है और हार्वर्ड जाती है। सूत्रों के मुताबिक, CCP के PLA गार्ड्स अमेरिकी धरती पर उसकी सुरक्षा करते हैं।
शी मिंगजे का निजी जीवन और शिक्षा
शी मिंगजे का जन्म 1992 में हुआ था। वे आमतौर पर सार्वजनिक जीवन से दूर रहती हैं, लेकिन 2008 में जब वे 16 वर्ष की थीं, तो सिचुआन भूकंप के बाद पब्लिक सेवा कार्यों में भाग लेते हुए देखी गई थीं। उन्होंने 2010 में हार्वर्ड में दाखिला लिया और 2014 में मनोविज्ञान में कला स्नातक (BA) की डिग्री प्राप्त की थी।
बड़ी संख्या में चीनी अमेरिका में करते हैं पढ़ाई
2023-24 के शैक्षणिक वर्ष के दौरान 2.7 लाख से अधिक चीनी छात्र अमेरिका पहुंचे थे, जो वहां पढ़ने वाले कुल विदेशी छात्रों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है। ऐसे में शी मिंगजे जैसे हाई-प्रोफाइल छात्रों की उपस्थिति राजनीतिक बहस का विषय बनती जा रही है।
संबंधित खबरें
अमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
9 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
11 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
12 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
13 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
15 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
17 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
18 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
19 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
1 day ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines