अकसर जेल का नाम सुनते ही ऊंची दीवारें, लोहे की सलाखें, कड़ी सुरक्षा और हथकड़ी की तस्वीर सामने आ जाती है. लेकिन यूरोप के देश फिनलैंड में एक ऐसी जेल भी है, जिसे दुनिया की सबसे आरामदायक और अनोखी जेलों में गिना जाता है. यहां कई कैदियों को न हथकड़ी लगाई जाती है और न ही हर समय बंद सेल में रखा जाता है.
क्या है खास?
फिनलैंड के इस सिस्टम को ओपन प्रिजन (Open Prison) कहा जाता है. इसमें सिर्फ उन्हीं कैदियों को रखा जाता है, जिन्होंने जेल में अच्छा व्यवहार दिखाया हो और जिनके भागने या अपराध दोहराने का खतरा कम माना जाता है. ऐसे कैदियों को धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में लौटने की तैयारी कराई जाती है. इस जेल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां ऊंची दीवारें और भारी सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती. कई कैदी दिन में नौकरी करने, पढ़ाई करने या ट्रेनिंग लेने के लिए जेल परिसर से बाहर जा सकते हैं. कुछ मामलों में उन्हें अपनी कार चलाने की भी इजाजत मिलती है. तय समय पर उन्हें वापस जेल लौटना होता है.
खुद करते हैं काम
यहां रहने वाले कैदी खुद खाना बनाते हैं, कपड़े धोते हैं और रोजमर्रा के कई काम भी अपने दम पर करते हैं. उन्हें समाज के साथ जुड़े रहने का मौका दिया जाता है ताकि जेल से रिहा होने के बाद वो आसानी से नॉर्मल लाइफ में वापस लौट सकें. फिनलैंड की सरकार का मानना है कि जेल का मकसद सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि अपराधी को सुधारना और उसे दोबारा समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है. इसी सोच की वजह से वहां पुनर्वास (Rehabilitation) पर खास जोर दिया जाता है. कैदियों को शिक्षा, रोजगार और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं. हालांकि ये सुविधा सभी कैदियों को नहीं मिलती. गंभीर अपराध करने वाले या सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माने जाने वाले कैदी पहले बंद जेलों में रहते हैं. अच्छे व्यवहार, नियमों के पालन और अधिकारियों के आकलन के बाद ही उन्हें ओपन प्रिजन में भेजा जाता है.
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 mins agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
3 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
6 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
19 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
23 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines