---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

OMG! इतना बड़ा Iceberg…ऐसी ही बर्फीली चट्टान ने डुबोया था Titanic, ड्रोन वीडियो वायरल

World's Biggest Iceberg A23A Video Viral: दुनिया के सबसे बड़े आइसबर्ग का ड्रोन से बना वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर दिमाग चकरा जाएगा। वहीं इससे होने वाले खतरे के बारे में सोचकर चिंता में पड़ जाएंगे।

---विज्ञापन---

World’s Biggest Iceberg A23A Video Viral: 280 मीटर (920 फीट) मोटाई, 3900 वर्ग किलोमीटर (1500 वर्ग मील) एरिया में फैलाव और करीब एक ट्रिलियन वजन, गहरी गुफाएं…इतना बड़ा आइसबर्ग है कि फ्रांस का एफिल टॉवर इससे सिर्फ मीटर ऊंचा है। इसे देखकर एक बार तो दिमाग चकरा जाएगा।

क्रायोसेट-2 सैटेलाइट ने अंटार्कटिका में बह रहे इस आइसबर्ग की तस्वीरें भेजीं तो वैज्ञानिकों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखीं। ज्यादा जानकारी के लिए ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे डिपाटमेंट द्वारा इस आइसबर्ग की तलाश में वैज्ञानिकों की टीम पहुंची। साइंटिस्टों ने इसका ड्रोन वीडियो बनाकर भेजा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पिघलने से बढ़ रहा समुद्र में पानी का लेवल

ब्रिटेन के साइंटिस्ट अब इस आइसबर्ग A-23A पर जीवन की तलाश की जा रही है, लेकिन आइसबर्ग धरती की तरफ बढ़ रहा है, जिस वजह से वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ी। दूसरी ओर आइसबर्ग का वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके अंदर कई गुफाएं हैं। हालांकि यह पिघल रहा है, जिससे समुद्र का लेवल बढ़ रहा है।

---विज्ञापन---

पिघलने तक यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऐसे ही एक आइसबर्ग ने टाइटैनिक (Titanic) जैसे विशालकाय समुद्री जहाज को अप्रैल 1912 में समुद्र में डुबो दिया था। आइसबर्ग जितने पानी के ऊपर नजर आते हैं, उससे कहीं ज्यादा समुद्र के नीचे होते हैं।

 

---विज्ञापन---

30 साल से ज्यादा समय से पानी के अंदर था

1986 में अंटार्कटिक तटरेखा से टूटकर समुद्र में बहा आइसबर्ग वेडेला सागर (Weddell Sea) में पिछले 30 से ज्यादा सालों से स्थिर था, लेकिन पिछले साल यह ऊपर उठने लगा और अब खिसक रहा है। यह समुद्र के उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जहां उप-अंटार्कटिक द्वीप जॉर्जिया है। अगर यह जॉर्जिया से टकराया तो वह देश डूब जाएगा।

---विज्ञापन---

आइसबर्ग ग्रेटर लंदन (London) और दिल्ली (Delhi) जैसे शहरों से 4 गुना बड़ा है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के रिमोट सेंसिंग एक्सपर्ट डॉ. एंड्र्यू फ्लेमिंग (Dr Andrew Fleming) ने बीबीसी को बताया कि आइसबर्ग में सबसे पहले 2020 में मूवमेंट देखने को मिली थी, पिछले कुछ महीनों में इसने स्पीड पकड़ी है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 17, 2024 01:37 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola