World War III: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे एकमात्र राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं जो तीसरे विश्व युद्ध को रोक सकते हैं। उन्होंने सोमवार को आयोवा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि तीसरा विश्वयुद्ध निश्चित है, लेकिन मैं एकमात्र ऐसा राष्ट्रपति उम्मीदवार हूं जो चुनाव जीतने के बाद इसे रोक सकता है।
और पढ़िए – Cyclone Freddy: दक्षिण अफ्रीका में फ्रेडी चक्रवात का कहर, अब तक 326 लोगों की मौत
न्यूजवीक की एक रिपोर्ट में ट्रंप के हवाले से ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि तीसरा विश्वयुद्ध जरूर होगा और ये जब होगा तब पूरी दुनिया के लिए कठिन समय होगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने वर्तमान अमेरिकी सरकार पर भी निशाना साधा।
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार के कार्यकाल के दौरान अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो अमेरिका बर्बाद हो जाएगा, क्योंकि बाइडेन सिर्फ एक्टिंग करते हैं जबकि उन्हें अपना काम ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। बाइडेन ये नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं।
और पढ़िए – TikTok Ban: अब इस देश ने भी टिकटॉक पर लगाया प्रतिबंध, डेटा लीक होने का डर
ट्रंप बोले- जीता तो यूक्रेन-रूस के बीच जंग खत्म करा दूंगा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के पहले यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग खत्म नहीं हुआ और अगर वे 2024 में विजयी होते हैं, तो रूस-यूक्रेन को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के कुछ ही समय बाद मैं रूस और यूक्रेन के बीच विनाशकारी युद्ध को सुलझा लूंगा।
बता दें कि उन्होंने पहले भी इसी तरह की टिप्पणी की थी और दावा किया था कि वह संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं जो अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ट्रंप ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और रूसी राष्ट्रपति उनकी बात सुनेंगे।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines