टोक्यो: जापान के दक्षिणी क्षेत्र में मौसम बिगड़ गया है। यहां के दक्षिणी क्यूशू द्वीप में तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों को इलाके में तेज हवा आने से पहले पूरे क्षेत्र को खाली करने के निर्देश दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक टाइफून नानमाडोल शनिवार को ओकिनावा द्वीप से 400 किलोमीटर (250 मील) पूर्व में है। कल क्यूशू में दक्षिणी कागोशिमा प्रान्त में तूफान के आने की उम्मीद है। फिर यह मुख्य जापानी द्वीप की ओर जाएगा। लेकिन इससे पहले यह उत्तर की ओर बढ़ सकता है।
अभी पढ़ें – अगले साल दुनिया में आ सकती है मंदी, विश्व बैंक की रिपोर्ट ने डराया
एएफपी न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख रयुता कुरोरा ने संवाददाताओं से कहा अगले कुछ दिन दक्षिणी क्यूशू में अभूतपूर्व तूफान, ऊंची लहरें, तूफान और रिकॉर्ड बारिश होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय लोगों से जल्द से जल्द घरों व अन्य परिसरों को खाली करने का आग्रह करते हैं। लोग सावधानी बरतें और सरकारी तंत्र के संपर्क में रहें।
जलवायु परिवर्तन है वजह
मौसम विभाग का अनुमान हैकि यह एक बहुत ही खतरनाक तूफान है। कागोशिमा में आज शाम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवा चलेगी, जिससे घर तक गिर सकते हैं। बाढ़ और भूस्खलन होने के आसार बने हुए हैं। बता दें कि जापान वर्तमान में आंधी-तूफान झेल रहा है। यहां सालाना लगभग 20 ऐसे तूफान असते हैं जिससे जानमाल का नुकसान होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन तूफानों की गंभीरता को बढ़ा रहा है और गर्मी की लहरों, सूखे और अचानक आने वाली बाढ़ जैसे चरम मौसम के कारण लगातार और तीव्र हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
5 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
6 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
14 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
16 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
17 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
20 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
21 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
22 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines