World Largest Eggless Cake: सिडनी के स्वामीनारायण मंदिर ने इतिहास रचा है। मंदिर प्रशासन ने अब तक सबसे बड़ा करीब 1023.44 किलोग्राम का केक बनाया है। खास बात यह है कि यह केक बिना अंडे के बनाया गया है। इसे ऑस्ट्रेलियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
2.4 मीटर ऊंचा और 3 मीटर चौड़ा है केक
जानकारी के मुताबिक इसे बनाने में 60 लोग लगाए गए थे। इसे रिकॉर्ड 4300 घंटों में बनाया गया। भारत में अमेरिकी उच्चायुक्त बैरी ओ’फारेल एओ ने ट्विटर पर यह खबर साझा की और लिखा, “दुनिया में सबसे पहले, सिडनी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर ने दुनिया का सबसे बड़ा अंडा रहित केक पकाकर ऑस्ट्रेलियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। 60 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा तैयार किया गया केक 2.4 मीटर ऊंचा और 3 मीटर चौड़ा है।
पारंपरिक हिंदू मंदिर के आकार में डिजाइन किया
जानकारी के मुताबिक केक को एक पारंपरिक हिंदू मंदिर के आकार में डिजाइन किया गया है और यह 2.4 मीटर ऊंचा और 3 मीटर चौड़ा था। इसका वजन 1023.44 किलोग्राम था और इसे अन्नकूट पूजा के एक भाग के रूप में प्रदर्शित किया गया था। जिसमें लोग हिन्दू नववर्ष के पहले दिन भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजन चढ़ाते हैं।
इसलिए बनाया गया केक
अमेरिकन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, केक परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज के जन्म से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बनाया गया था। प्रक्रिया और रिकॉर्ड प्रस्तुति BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुई। BAPS,बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था है। अन्नकूट पूजा के अवसर पर, भक्त विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की पेशकश करते हैं, जो देवता को गोवर्धन पर्वत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
52 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
11 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
11 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines