World Giving Index Rankings 2023: जापान के लोगों को यूं तो उनकी दयालुता के लिए जाना जाता है लेकिन जब अजनबियों की मदद करने की बात आती है तो तस्वीर बिल्कुल उलट हो जाती है। अजनबी लोगों की मदद करने के मामले में जापान को वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स में आखिरी स्थान मिला है। चैरिटीज एड फाउंडेशन की ओर से जारी हुई वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स फॉर 2023 में 142 देशों को शामिल किया गया है। ये लिस्ट 3 कैटेगरीज में बंटी हुई है जो ‘डोनेटिंग मनी टू चैरिटी’ यानी किसी चैरिटी में दान देना, ‘हेल्पिंग अ स्ट्रेंजर’ यानी किसी अजनबी की मदद करना और ‘वॉलंटियरिंग टाइम’ यानी समाजसेवा में अपना समय देना हैं।
अजनबियों की मदद करने वाली कैटेगरी में जापान 142वें यानी आखिरी पायदान पर है। जापान की 21 प्रतिशत आबादी ने पिछले एक महीने में किसी अजनबी शख्स की मदद करने की बात कही। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद देश जमैका में यह आंकड़ा 83 प्रतिशत रहा। दूसरे स्थान पर लाइबेरिया (80 प्रतिशत) तीसरे पर लीबिया (80 प्रतिशत) चौथे पर नाइजीरिया (79 प्रतिशत), पांचवें पर कुवैत (79 प्रतिशत) और छठे स्थान पर रूस के हमलों का सामना कर रहा यूक्रेन (78 प्रतिशत) रहा। संयुक्त राज्य अमेरिका को इस कैटेगरी में 9वां स्थान (76 प्रतिशत) मिला है। जापान से ऊपर 141वें स्थान पर पोलैंड और 140वें पर कंबोडिया रहा।
दान करने की कैटेगरी में कौन कहां?
दान करने की कैटेगरी में पहले स्थान पर म्यांमार रहा जहां के 83 प्रतिशत लोगों ने पिछले एक महीने में दान करने की बात कही। दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया (82 प्रतिशत), तीसरे पर यूनाइटेड किंगडम (71 प्रतिशत), चौथे पर यूक्रेन (70 प्रतिशत) और पांचवें स्थान पर माल्टा (65 प्रतिशत) रहा। वहीं, आखिरी स्थान पर मोरक्को रहा जहां यह आंकड़ा केवल 2 प्रतिशत रहा। मोरक्को से पहले यमन (4 प्रतिशत), ग्रीस (6 प्रतिशत), ट्यूनीशिया (6 प्रतिशत) और अफगानिस्तान (7 प्रतिशत) रहे।
वॉलंटियर टाइम में पोलैंड सबसे पीछे
वॉलंटियर टाइम की श्रेणी की बात करें तो इसमें पहले स्थान पर लाइबेरिया (65 प्रतिशत) रहा। इस कैटेगरी में दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया (61 प्रतिशत), तीसरे पर ताजिकिस्तान (53 प्रतिशत), चौथे पर केन्या (51 प्रतिशत) और पांचवें स्थान पर श्रीलंका (53) प्रतिशत रहा। लिस्ट के आखिरी पांच पायदान की बात करें तो सबसे नीचे 142वें स्थान पर इजिप्ट (4 प्रतिशत) और उससे पहले पोलैंड (4 प्रतिशत), बुल्गारिया ( 5 प्रतिशत), ग्रीस (6 प्रतिशत) और सर्बिया (6 प्रतिशत) का नाम शामिल रहा।
भारत और पाकिस्तान की रैंक कैसी?
लिस्ट में भारत को 44 इंडेक्स अंक के साथ ओवरऑल 43वां स्थान मिला है। अजनबियों की मदद करने का प्रतिशत यहां 60 प्रतिशत रहा। वहीं दान करने का आंकड़ा 35 प्रतिशत और वॉलंटियरिंग का आंकड़ा 37 प्रतिशत रहा। पाकिस्तान की बात करें तो पड़ोसी देश को 25 इंडेक्स अंकों के साथ ओवरऑल 140वां स्थान मिला है। यहां अजनबियों की मदद का आंकड़ा 37 प्रतिशत, दान करने का 25 प्रतिशत और वॉलंटियरिंग का 12 प्रतिशत रहा। ओवरऑल लिस्ट में पहले स्थान पर इंडोनेशिया है। जिसकी इंडेक्स 68 है। वहीं, आखिरी स्थान पर 15 इंडेक्स के साथ पोलैंड है। ओवरऑल लिस्ट में जापान 18 इंडेक्स के साथ नीचे से चौथे स्थान पर रहा।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका में इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में अंबानी! 5G सेवा लॉन्च करेगी रिलायंस
ये भी पढ़ें: पाक ने किया लाहौर समझौते का उल्लंघन! पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने मानी गलती
ये भी पढ़ें: Pope Francis ने मांगी माफी! समलैंगिकों को लेकर कह दी थी आपत्तिजनक बात
ये भी पढ़ें: मस्क की होगी व्हाइट हाउस में एंट्री! ट्रंप राष्ट्रपति बने तो दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
6 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
14 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
15 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
16 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
18 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
20 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
22 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
23 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines