हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World: फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना का बयान- 2025 तक 20 हजार भारतीय छात्रों को लाने का लक्ष्य

विज्ञापन

नई दिल्ली: फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने बुधवार को कहा कि फ्रांस भारतीय छात्रों के लिए खुला है। देश ने 2025 तक 20 हजार छात्रों का स्वागत करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। फ्रांस की विदेश मंत्री ने आज दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की है।

 

फ्रांस की विदेश मंत्री ने भारतीय छात्रों को संदेश देते हुए कहा फ्रांस आपके लिए खुला है। हम देखना चाहते हैं आप अधिक से अधिक संख्या में फ्रांस में आकर अध्ययन करें। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमें 2025 तक 20 हजार  भारतीय छात्रों का फ्रांस में स्वागत करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में कोई भी अन्य देश भारत के साथ अपनी सबसे उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों को साझा करने के लिए तैयार नहीं है, जितना कि फ्रांस है। वह बोलीं हमें न केवल औद्योगिक दृष्टि से बल्कि परिचालन में भी आपके पहले रक्षा भागीदारों में से एक होने पर गर्व है। हमारे सशस्त्र बल अब संयुक्त गश्त कर रहे हैं, जो एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस हम जल्द ही अंतरिक्ष में सुरक्षा मुद्दों पर एक नई बातचीत शुरू करेंगे। बता दें फ्रांस की विदेश मंत्री कोलोना 14 और 15 सितंबर को भारत के दौरे पर हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola