दुनिया की पहली AI मंत्री ने संसद में दिया शानदार भाषण, पब्लिक टेंडर पर लेंगी फैसला

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पकड़ दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। होटल, मीडिय हाइस के बाद अब एआई संसद तक पहुंच गई है। अल्बानिया देश की संसद में पहली बार एआई मंत्री को लॉन्च किया है। उन्होंने पहला भाषण भी दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

AI मंत्री Diella

अल्बानिया देश में बनी AI मंत्री Diella

दुनिया में इन दिनों AI तकनीक का जोर है। एआई साफ्टवेयर, एआई टूल्स के साथ कई जगह एआई न्यूज एंकर का भी प्रयोग शुरू हो गया है। अब संसद में भी एआई की एंट्री हो गई है। जी हां, संसद में एआई। कोई टूल्स के रूप में नहीं बल्कि एक मंत्री बनकर। अल्बानिया देश की संसद में 18 सितंबर को AI जनित मंत्री डायला (Diella) की एंट्री हुई है। डायला ने संसद में अपना पहला शानदार संबोधन दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जगह लेने नहीं, बल्कि उनकी मदद करने आई हैं। डायला संसद में वीडियो के माध्यम से पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक में महिला के रूप में दिखाई दीं। प्रधानमंत्री एडी राम ने डायला को सभी सार्वजनिक टेंडरों के निर्णय की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

‘संविधान संस्थानों की बात करता है’

एआई मंत्री Diella ने संसद में 18 सितंबर को अपना संबोधन दिया। इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। संसद में संबोधन देते हुए एआई मंत्री Diella ने कहा कि संविधान संस्थानों की बात करता है, न कि मानव शरीर या गुणसूत्र की। कहा कि मेरे पास नागरिकता नहीं, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या स्वार्थ भी नहीं है।

विज्ञापन

विपक्ष ने किया बहिष्कार

अल्बानिया की संसद ने एआई मंत्री लाकर पूरे विश्व में चर्चा बटोरी है। इससे अल्बानिया की संसद की चर्चा भले ही पूरे देश में हो रही हो लेकिन वह अपनी ही संसद में घिर गई। विपक्ष ने एआई मंत्री पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने AI मंत्री की नियुक्ति को ‘असंवैधानिक और ध्यान आकर्षित करने की चाल बताते हुए विरोध किया और बहस का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने की है नियुक्ति

अल्बानिया के प्रधानमंत्री Edi Rama ने पिछले सप्ताह AI जनित मंत्री डायला की नियुक्ति की थी। हालांकि अभी इसे संवैधानिक बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। देखना है कि कैसे एआई मंत्री को संविधान के अनुरूप कैसे लाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ