World Biggest Political Donation: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 की धूम पूरी दुनिया में रही। डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत से चुनाव जीता, लेकिन इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा X के फाउंडर एलन मस्क की रही। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने में एलन मस्क ने अहम भूमिका निभाई है।
चर्चा है कि डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जीतने में मदद करने के लिए एलन मस्क ने 270 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं और इतना डोनेशन देकर एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक फंडदाता बन गए हैं। स्पेसएक्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं और वे डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस अभियान के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने उनके लिए घर-घर जाकर प्रचार किया। रैलियों में पैसा खर्च किया।
यह भी पढ़ें:Google के 3 नए AI टूल लॉन्च, जानिए तीनों क्या काम करेंगे और कैसे?
एलन मस्क बने डोनाल्ड ट्रंप सरकार में एडवाइजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NGO ओपनसीक्रेट्स के आंकड़ों के अनुसार, एलन मस्क इतने पैसे लगाकर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में कॉस्ट कटिंग एडवाइजर बन गए हैं। एलन मस्क द्वारा दिया गया डोनेशन साल 2010 के बाद से दिया गया सबसे बड़ा डोनेशन है। वाशिंगटन पोस्ट की ओर से रिपोर्ट में बताया गया है कि एलन मस्क ने 2024 के चुनाव में ट्रंप की समर्थक टिम मेलन से भी अधिक पैसा खर्च किया है। टिम मेलन ने लगभग 200 मिलियन डॉलर दिए थे और जो रिपब्लिकन के पहले डोनेटर थे।
संघीय चुनाव आयोग को गुरुवार देररात दी गई जानकारी के अनुसार, एलन मस्क ने अमेरिका की संसदीय कार्य समिति PAC को 238 मिलियन डॉलर का दान दिया, जिसकी स्थापना उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने के लिए की थी। 20 मिलियन डॉलर गर्भपात के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप की कट्टरपंथी छवि को बदलने के लिए इस्तेमाल किए गए। नवंबर में चुनाव जीतने के बाद से ही मस्क ट्रंप के साथ नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:दुनिया को डराने वाली भविष्यवाणी; इन 5 कारणों से होगा धरती का विनाश, बचाव में जुटे वैज्ञानिक
मस्क के करीबी को ट्रंप ने बनाया नासा का प्रमुख
एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को टेक्सास में स्पेसएक्स कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले रॉकेट की लॉन्चिंग देखने के लिए भी बुलाया था। बता दें कि ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में जन्मे उद्योगपति और अपने सहयोगी विवेक रामास्वामी को गवर्नमेंट एफिशिएंसी डिपार्टमेंट का हेड बनाया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने मस्क के कई करीबियों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है, जिनमें इन्वेस्टर डेविड सैक्स भी शामिल हैं। स्पेसएक्स के साथ काम कर चुके एलन मस्क के करीबी अरबपति अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:Airhelp Survey: दुनियाभर की 109 एयरलाइंस में Indigo सबसे नीचे क्यों? कंपनी का पलटवार
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
3 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
10 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
12 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
12 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
13 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
13 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines