World Biggest Cat: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली की तस्वीर वायरल है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली बताया जा रहा है। बिल्ली की लंबाई इतनी है कि वो खुद ही दरवाजा खोल लेती है। बिल्ली की मालकिन रूस की यूलिया मिनिना हैं। यूलिया ने बिल्ली का नाम ‘केफिर’ रखा है। यूलिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केफिर की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
यूलिया के सोशल मीडिया पेज पर 73 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यूलिया जब भी केफिर की फोटोज पोस्ट करती है, यूजर्स उस पर लाइक और कमेंट करते हैं। साथ ही बिल्ली की लंबाई देखकर आश्चर्य भी जताते हैं। एक फोटो में यूलिया ने अपनी बेटी अनचेका के साथ केफिर की वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो में अनचेका और केफिर की लंबाई लगभग एक जैसी दिख रही है।
यूलिया की ओर से पोस्ट की गई एक और वीडियो में केफिर को अपने पिछले पैरों पर खड़ा देखा जा सकता है, जो आसानी से दरवाजे के हैंडल तक पहुंच रही है। कुछ देर बाद केफिर दरवाजा खोलकर बाहर निकलती है और धूप में बैठ जाती है।
वीडियो में दोनों को किचन में देखा जा सकता है। यूलिया की बेटी बिल्ली के लिए नाश्ता परोसती दिखती है। इस वीडियो के कैप्शन में यूलिया ने लिखा, “प्यारी जोड़ी, केफिर और अनेचका। ये दोनों कभी बोर नहीं होते।
वीडियो में दोनों को किचन में देखा जा सकता है। यूलिया की बेटी बिल्ली के लिए नाश्ता परोसती दिखती है। इस वीडियो के कैप्शन में यूलिया ने लिखा, “प्यारी जोड़ी, केफिर और अनेचका। ये दोनों कभी बोर नहीं होते।
केफिर और यूलिया की बेटी को कई फोटोज और वीडियो में एक साथ देखा जा सकता है। दोनों पूरे घर में मस्ती करते हैं और एक साथ कार्टून भी देखते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स करते हैं ऐसे कमेंट्स
यूलिया के पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- केफिर अनेचका जितनी लंबी। एक अन्य ने लिखा- बेस्ट फ्रेंड, कितनी मनमोहक!’ इस बीच, एक अन्य ने कमेंट किया कि हे भगवान, मैंने सोचा कि यह एक कुत्ता है।
यूलिया ने एक पोस्ट में लिखा था कि केफिर न केवल दिखने में बड़ी है, बल्कि वह बहुत स्मार्ट भी है और हमेशा शांति से रहती है। बता दें कि केफिर मेन कून प्रजाति की बिल्ली है जो अमेरिकी राज्य मेन में पाई जाती है। ये अपने आकार के लिए जानी जाती है। ये उत्तरी अमेरिका की सबसे पुरानी प्राकृतिक नस्लों में से एक है।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
13 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines