Work From Home Culture Bad For Health: ब्रिटेन में एक स्टडी में सामने आया है कि घर से काम करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि ब्रिटेन के लोग अधिक खाते हैं और व्यायाम कम करते हैं। कोरोना के उपजे हालातों के बाद ब्रिटेन समेत दुनियाभर के देशों में वर्क फ्राॅम होम कल्चर की शुरुआत हुई थी। ब्रिटेन में कोरोना के बाद भी वर्क फ्राॅम होम कल्चर का प्रचलन बरकरार है। लोग अपने किचन टेबल और बेडरूम कार्यालयों से ऑफिस का काम कर रहे हैं।
2 हजार मजदूरों पर किया शोध
एक संस्था द्वारा 2 हजार श्रमिकों पर किए गए रिसर्च में यह सामने आया कि 60 फीसदी कर्मचारी घर से काम करने के बाद अस्वस्थ रहने लगे हैं। आंकड़ों की मानें तो ब्रिटेन का एक नागरिक घर पर औसतन 2 हजार 752 कैलोरी का उपभोग करते हैं। जबकि सामान्य दिनों में ब्रिटेन का आम नागरिक 1 हजार 961 कैलोरी का उपभोग करता है। वहीं कार्यालय की बजाय घर से काम करने वाले कर्मचारी औसतन केवल 4 हजार 518 कदम ही चलते हैं। जिससे उनकी कैलोरी का उपभोग कम होता है।
भूख न होने पर भी खाते हैं ब्रिटेन के लोग
शोध में यह भी सामने आया कि लगभग आधे कर्मचारी घर से काम करने के दौरान बाहर कम निकलते हैं। वहीं लगभग आधे से ज्यादा कर्मचारी घर से काम करने के दौरान बोरियत फील करने के कारण दिन में लगभग 6 बार से ज्यादा फ्रिज खोलते हैं। वहीं एक तिहाई कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि वे भूख न होने पर भी खाना खाते हैं। रिसर्च में यह भी सामने आया कि अधिकांश लोग पूरे दिन कुरकुरे, बिस्किट, चाॅकलेट और मिठाइयां खाते हैं। वहीं जब वे कार्यालय में होते हैं तो उन्हें उपवास करने की इच्छा भी कम होती है।
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
3 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
10 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
13 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
22 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines