Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर महिलाओं की तुलना नाजुक फूलों से की है। उन्होंने बताया कि घर में महिलाओं की भूमिका नौकरानी की नहीं होनी चाहिए। बता दें कि ईरान महिलाओं पर पाबंदियों को लेकर चर्चा में हमेशा चर्चा में रहा है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने बुधवार को ट्वीटर कर कहा एक महिला नाजूक फूल की तरह है। वह नौकरानी नहीं है। महिला के साथ घर में फूल की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए। एक फूूल की तरह उसकी देखभाल होनी चाहिए। इसकी ताजगी और मीठी खुशबू का फायदा उठाया जाना चाहिए और हवा को सुगंधित करने के लिए इस्तेमाल होना चाहिए।
महिलाओं और पुरुषों की भूमिकाएं अलग-अलग
खामेनेई ने आगे कहा महिलाओं और पुरुषों की भूमिकाएं अलग-अलग होती हैं। उदाहरण के लिए पुरुष परिवार के खर्चों के लिए जिम्मेदार होता है, जबकि महिला बच्चा पैदा करने के लिए जिम्मेदार होती है। इसका मतलब महिला और पुरुष के अलग-अलग गुणों से हैं। इसका अर्थ श्रेष्ठता नहीं है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही ईरान ने नए सख्त हिजाब कानून लागू करने की बात कही थी। हालांकि अब इस पर अचानक रोक लगा दी गई है। नया कानून 13 दिसंबर को लागू हुआ था। इसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया था।
ये भी पढ़ेंः अमित शाह-RSS पर बुरी तरह भड़के प्रकाश आंबेडकर, बोले- पुरानी मानसिकता बाहर आ गई
ईरान में नये कानून को लेकर विरोध शुरू
ईरान में महिलाओं और उससे जुड़े संगठनों ने नये कानून को लेकर विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने 16 दिसंबर को विवादित हिजाब और पवित्रता कानून पर रोक लगा दी थी। बता दें कि ईरान में सख्त हिजाब कानूनों के उल्लंघन पर महिलाओं को जेल में डालकर प्रताड़ित किया जा रहा है। ईरान ग्लोब जेंडर गैप इंडेक्स में 146 देशों में 143वें स्थान पर है। खामेनेई के सत्तावादी शासन के विरोध में कई महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं।
ये भी पढ़ेंः प्लेन क्रैश का दहशत भरा वीडियो, अर्जेंटीना में 30000 फीट ऊंचाई से गिरा, जमीन से टकराते ही धमाका और भड़की आग
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
36 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
1 hr agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
5 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
9 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
11 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
11 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
11 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines