AI Software: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI सॉफ्टवेयर ने आधुनिक युग में क्रांति ला दी है। इसके तमाम फायदे हैं, लेकिन क्या इसकी मदद से किसी धोखेबाज को पकड़ सकता है? इसका जवाब दे पाना कठिन है। लेकिन मियामी की रहने वाली एक 22 साल की लड़की ने AI सॉफ्टवेयर का अनोखा फायदा उठाया है। उसे अपने ब्रॉयफ्रेंड पर शक था कि वह उसे धोखा दे रहा है। उसने एआई की मदद से बॉयफ्रेंड की पूरी करतूत जान ली। अब लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया कि कैसे अपने प्रेमी को पकड़ा।
वॉइस क्लोनिंग सॉफ्टवेयर का लिया सहारा
लड़की का नाम मिया डियो है। उसने अपने अनुभव को खुलकर साझा किया। मिया ने कहा कि मेरा बॉयफ्रेंड बिली बहुत अजीब व्यवहार कर रहा है। कई दिनों से वह मुझे इग्नोर कर रहा था। इसलिए मैंने वॉइस क्लोनिंग सॉफ्टवेयर खोला और मेरे बॉयफ्रेंड द्वारा छोड़े गए वॉइसमेल को इंपोर्ट कर लिया। जिसका इस्तेमाल नकली रिकॉर्डिंग के लिए किया। जिससे ऐसा लगे कि यह उसका प्रेमी बोल रहा हो।
AI Tool
बॉयफ्रेंड के आइपॉड से दोस्त को किया कॉल
इसके बाद मिया ने एक दोस्त को कॉल करने के लिए अपने बॉयफ्रेंड बिली के आईपैड का इस्तेमाल किया। बिली का दोस्त सॉफ्टवेयर को भांप नहीं पाया और बातचीत में मशगूल हो गया। इस दौरान उसे दोस्त ने बताया कि बिली ने एक लड़की के साथ यौन संबंध बनाए। इससे मिया का दिल टूट गया। वह रोने लगी। इसके बाद फोन काट दिया।
लोग बोले- आप बेहतर की हकदार
मिया का कहना है कि वह जल्द ही अपने प्रेमी का सामना करते हुए एक वीडियो शेयर करेगी। मिया के वीडियो पर लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा कि यह नए युग की शुरुआत है। दूसरे यूजर ने लिखा कि लड़की तुम बुद्धिमान हो। आप बेहतर की हकदार हैं।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानों की नई प्रजाति, खुदाई में मिली तीन लाख साल पुरानी बच्चे की खोपड़ी
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
9 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines