Woman Running on runway to catch Flight: इस दुनिया में लापरवाह लोगों की कमी नहीं है, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इसी जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला कथित पर फ्लाइट लेट होने पर रनवे पर ही पहुंच जाती है। इतना ही नहीं प्लेन के सामने खड़े होकर पायलट को प्लेन रोकने के लिए हाथ हिलाती भी है। हालांकि, सही समय पर पायलट ने महिला को देख लिया था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी महिला की इस हरकत के लिए फटकार लगा रहे हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार किया महिला को
दरअसल, महिला यात्री फ्लाइट लेट होने के बाद उसे पकड़ने की कोशिश में कैनबरा हवाई अड्डे के रनवे पर दौड़ने लगती है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला कथित तौर पर एडिलेड के लिए टेकऑफ करने वाली क्वांटासलिंक उड़ान की ओर भागने से पहले हवाई अड्डे की सुरक्षा को पार करने में कामयाब रही। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला को एयरपोर्ट के रनवे पर जाने के चलते उसे ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति के सुरक्षा जोन में प्रवेश करने और भांग रखने का आरोप लगाया गया।
ये भी पढ़ें: मेट्रो है या बाग, शख्स ने कोच में बना डाला हैंगिंग झूला, लोग बोले- बहुत दिन से सोया नहीं होगा बेचारा
10 मिनट लेट हुई प्लाइट
घटना के चश्मदीद साइमन हेल्स ने इस घटना को बहुत ही अजीब बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक महिला जिसकी उड़ान छूट गई थी। उसने प्लाइट को पकड़ने के लिए दरवाजे पर मौजूद कर्मचारियों को धक्का दिया और नीचे रनवे पर भागी और प्लेन के पास जाने के लिए दौड़ लगाने लगी। उन्होंने आगे कहा कि महिला एकदम प्लेन के सामने खड़ी गई थी। सौभाग्य से पायलट को चेतावनी दी गई या उसने उसे देख लिया और इंजन को बंद कर दिया। महिला की इस हरकत के चलते सभी उड़ानों में 10 मिनट की देरी हुई।
ये भी पढ़ें: ये कैसा प्यार! बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लड़के ने क्रूज बुक किया, लड़की ऐसे भड़की, ब्रेकअप कर लिया
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
9 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
10 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
10 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
11 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines