Water Toxicity: संयुक्त राज्य अमेरिका में एक 35 साल की महिला की अधिक पानी पीने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि Water Toxicity के कारण महिला की मौत हुई है। महिला की पहचान इंडियाना की एशले समर्स के रूप में हुई है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एशले समर्स चार जुलाई को परिवार के साथ वेकेशन पर गई थीं। समर्स अपने पति और दो छोटी बेटियों के साथ थीं। इस दौरान समर्स को काफी तेज प्यास लगी। इसके बाद उन्होंने थोड़े ही समय में करीब चार बोतल पानी पी लिया।
ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के विवाद के बीच भाइयों की हुई एंट्री, दो सालों ने पीट-पीटकर ली जीजा की जान
20 मिनट में 64 औंस पानी पी गई महिला
डब्ल्यूआरटीवी के मुताबिक, एशले के बड़े भाई डेवोन मिलर ने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि समर्स ने 20 मिनट में चार बोतल पानी पी लिया। बता दें कि एक औसत पानी की बोतल 16 औंस के बराबर होती है, यानि महिला 20 मिनट में 64 औंस (लगभग 2 लीटर) पी गई।
एशले समर्स बाद में जब घर लौटी तो उसने सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की। थोड़ी देर बाद वह जमीन पर गिर गई। परिजन समर्स को अस्पताल ले गए, जहां Water Toxicity का कारण बताकर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Odisha Violence: ओडिशा में भीड़ ने पुलिस थाने में लगाई आग, एसडीपीओ की पिटाई भी की
उन्होंने कहा कि मेरी बहन होली ने मुझे बुलाया और बताया कि एशले अस्पताल में है। उसके मस्तिष्क में सूजन है। वे नहीं जानते कि इसे कम करने के लिए वे क्या कर सकते हैं और यह अच्छा नहीं लग रहा है। यह हम सभी के लिए एक झटका था।
क्या होता है Water Toxicity?
अत्यधिक पानी पीने के कारण Water Toxicity को मौत का कारण बताया गया है। ये तब होता है जब आप कम समय में बहुत अधिक पानी पी लेते हैं या फिर किसी कारण गुर्दे में अत्यधिक पानी जमा हो जाता है। आईयू हेल्थ अरनेट हॉस्पिटल के टॉक्सिकोलॉजिस्ट डॉक्टर ब्लेक फ्रोबर्ग के मुताबिक, घातक स्थिति तब होती है जब आप बहुत अधिक पानी पीते हैं और आपके शरीर में पर्याप्त सोडियम नहीं होता है।
फ्रोबर्ग ने कहा कि कुछ चीजें हैं जो किसी को इसके लिए अधिक जोखिम में डाल सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह होता है कि आपके शरीर में बहुत अधिक पानी है और पर्याप्त सोडियम नहीं है।
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
54 mins agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
4 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
4 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
21 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
23 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines