हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'खुश हूं तुझे जन्म देकर'...डिलीवरी के बाद मां ने कही दिल छू लेने बात, कुछ ही देर में मौत ले गई आकर

विज्ञापन

Woman died in uk after delivery: इंग्लैंड की एक 31 साल की महिला का यहां जिक्र कर रहे हैं, जिसकी डिलीवरी के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। महिला का नाम बर्नाडेट होर्सी था, जिसने डर्बी शहर के रॉयल डर्बी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया। जब महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो वह इस बात से काफी खुश थी कि मां बनने वाली है। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी खुशियों को ग्रहण लग गया।

महिला की मौत हो गई। उसने अपने बेटे टिम को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उसको अकेला छोड़ गई। इस मामले में डर्बी की कोर्ट ने भी इलाज करने वाली टीम से जानकारी ली है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला काफी खुश थी। वह मुस्कुराते हुए कह रही थी कि मैं काफी उत्साहित हूं। लेकिन उसकी मौत के बाद डॉक्टरों को भी गहरा सदमा लगा।

कार्डियक अरेस्ट के कारण गई महिला की जान

रॉयल डर्बी अस्पताल में जैसे ही उसने अपने बेटे टिम को जन्म दिया, कुछ ही देर के बाद कार्डियक अरेस्ट के कारण महिला को दुनिया से विदा होना पड़ा। टिम का जन्म पिछले साल 19 जनवरी को अस्पताल के नियोजित सीजेरियन सेक्शन में हुआ था। टिम की डिलीवरी करने वाली डॉ. रेबेका रॉबिन्सन का पक्ष सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब तक मां की हालत सही थी, ऑपरेशन नियमित चल रहा था। कुछ प्रसव के कुछ देर बाद उसकी हालत काफी खराब हो गई थी।

विज्ञापन

होर्सी और उनके पति आरोन बच्चे को पैदा कर काफी खुश दिख रहे थे। रॉबिन्सन ने खुद महिला से सुना था कि वह कितनी उत्साहित है। इसके बाद वे ऑपरेशन थिएटर से उसे बाहर लाने को लेकर सोच रहे थे कि नवजात के जन्म के बाद दंपती को कितना अच्छा लगेगा। मामले में डर्बी की कोर्ट ने भी सुनवाई कर डॉक्टरों का पक्ष लिया है।

यह भी पढ़ें-राहुल को रावण बताने पर बढ़ा बवाल, कांग्रेस बोली-पोस्टर बीजेपी नेता का होता, तो अब तक…

विज्ञापन

कोर्ट को बताया गया है कि डिलीवरी के दौरान महिला की हालत सही थी। सलाहकार एनेस्थेटिस्ट डॉ. मार्टिन ट्रैव्स ने बुधवार को कोर्ट में अपना पक्ष रखा। कहा कि जन्म के बाद बच्चे की मां को लेकर उनको चिंता नहीं थी। लेकिन कुछ देर बाद ही होर्सी पीली पड़ गई, शरीर सुन्न हो गया था। लग रहा था कि कार्डियक अरेस्ट हो गया। जिसके कुछ देर बाद उनको मृत घोषित कर दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola