फ्लाइट में महिला का हंगामा, सीट भी कर दी गंदी; कई घंटें तक परेशान रहे यात्री

साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट में महिला ने शौच कर हंगामा मचाया, जिससे पायलट को विमान को वापस एयरपोर्ट पर मोड़ना पड़ा। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

Southwest Airlines

विमान हवा में था, महिला हंगामा कर रही थी। उसकी हरकतें ऐसी थीं कि यात्री उसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। उसने जमकर उत्पात मचाया, जिससे परेशान होकर पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। यह मामला साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट से जुड़ा हुआ है, जो फिलाडेल्फिया से शिकागो जा रही थी।

फ्लाइट में महिलाओं द्वारा हंगामा करने के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार महिला ने सारी सीमाएं ही पार कर दी। महिला ने अपनी सीट पर ही शौच कर दिया, जिससे यात्री बेहद परेशान हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने अपने कपड़े भी उतार दिए और विमान में घूमते हुए हंगामा करती रही। उसकी हरकतों से फ्लाइट में अफरातफरी मच गई।

एयरपोर्ट पर वापस लौटा विमान

घटना के बाद पायलट ने विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया। जैसे ही विमान लैंड हुआ, पुलिस अधिकारी विमान में चढ़े और महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद विमान की साफ-सफाई शुरू हुई, जिससे फ्लाइट में काफी देरी हो गई।


साउथवेस्ट एयरलाइंस ने इस घटना पर बयान जारी कर अपने क्रू की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, “साउथवेस्ट के लिए हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, और हम अपने चालक दल की सराहना करते हैं।” गनीमत रही कि समय रहते विमान एयरपोर्ट पर वापस लौट आया और महिला को उतार दिया गया।

महिला पर कार्रवाई हुई या नहीं?

विमान से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और फ्लाइट को साफ-सफाई के लिए भेजा गया। हालांकि महिला की हरकत से फ्लाइट में हड़कंप मच गया था, लेकिन स्थिति को नियंत्रण में ले आया गया। पुलिस महिला को अपने साथ ले गई, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई है या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ