Couple turned out to cousins: एक कपल ने खुलासा किया है कि उन्हें शादी के कई साल बाद पता चला कि वे चचेरे भाई-बहन हैं। पता चलने के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। निक और टायली ने ऑनलाइन एक टिकटॉक ( TikTok) वीडियो में अपने इस रहस्य को साझा किया।
जोड़े ने कहा कि उन्हें शादी के तीन साल बाद पता चला कि वे चचेरे भाई-बहन हैं। उन्होंने कहा, ‘शादी को तीन साल हो गए और हमें पता चला कि हम चचेरे भाई-बहन हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘काश ये मजाक हो रहा होता।’ लेकिन यह हमारे बारे में एकमात्र अजीब तथ्य हैं।
जन्मदिन एक साथ और शक्ल भी एक जैसी!
उनका कहना है कि उनका जन्मदिन भी एक ही होता है और लोग अक्सर उनसे कहते हैं कि वे एक जैसे दिखते हैं। वहीं, लोग यह जानकर दंग रह गए कि शादीशुदा जोड़ा आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। अब यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे 5.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया।
एक यूजर ने कहा, ‘मेरी हंसी एक दम रुक गई।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘नहीं, ऐसा हमेशा क्यों होता है?’ एक और व्यक्ति ने कहा, ‘भाई मदद करो।’ लेकिन निक और टायली ने खुलासा किया कि वे अभी भी साथ रहेंगे।
शादी चलेगी या नहीं?
जोड़े ने एक यूजर को जवाब दिया जिसने कहा था, ‘क्या आप लोग यह जानने के बाद भी शादीशुदा हैं कि आप चचेरे भाई-बहन हैं?’ उन्होंने कहा, ‘हमने इसके बारे में बहुत गंभीरता से सोचा है और हमारा जवाब हां है।’
एक बार फिर कपल के खुलासे से लोग हैरान रह गए। एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘तो आप एक साथ बच्चे पैदा करने जा रहे हैं?’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘डरावना’
कपल ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने यह कैसे पता लगाया कि वे वास्तव में भाई बहन हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines