Woman complained on couple loud voice: यहां दो बातें हैं एक ये कि होटल के कमरे में अपने पति के साथ रह रही उसकी पत्नी ने बराबर के कमरे से संबंध बनाने को लेकर तेज आवाजों के कारण शिकायत दी है और दूसरी यह कि इसी मामले पर पति ने अपनी पत्नी को prude कह दिया। प्रुड यानी वो व्यक्ति जो संबंध बनाने से जुड़ी किसी भी बात को लेकर शॉक्ड हो जाए, यानी बिना बात के किसी बात को बड़ा बना देना और उससे हैरान हो जाना।
महिला ने होटल स्टाफ से एक जोड़े के शोर-शराबे वाले संबंधों के बारे में शिकायत की थी। वहीं, उसने खुलासा किया है कि उसके पति ने ही उसे ‘प्रुड’ करार दिया था। तीन बच्चों की मां (38) ने अमेरिकी फोरम रेडिट (Reddit) पर पोस्ट कर बताया कि उसने ब्रिटिश जोड़े को जोरदार तरीके से संबंध बनाने के लिए लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा कि आवाज इतनी तेज थी कि आधी रात में ही उसकी नींद खुल गई थी।
पांच सितारा यूरोपीय रिज़ॉर्ट बेहतरीन तो था, लेकिन होटल की दीवारें जैसे आपस में ही जुड़ी होती हैं, वैसे ही वहां भी स्थिति थी। ऐसे में महिला और उसका 41 वर्षीय पति दिन में कमोबेश दो बार रोमांस की आवाज सुन पाते थे।
पति के रिएक्शन ने कर दिया हैरान
हालांकि, होटल के स्टाफ से शिकायत करने के बाद, महिला ने दावा किया कि उसके पति ने इस बात पर आपत्ति जताई कि उसने किस खराब तरीके से मामले को सबके सामने पेश किया। इतना ही नहीं पति ने बराबर के रूम में लड़की को ‘युवा, पतली और हॉट’ भी बताया। रेडिट पर इस स्टोरी को सुनने वाले यूजर पति की इस बात से दंग रह गए और उसे गंदा आदमी बताया, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे महिला को शिकायत नहीं करनी चाहिए थी।
पत्नी ने सुनाई आपबीती
महिला ने बताया कि वह और उसका पति पहले से ही अपने रिश्ते में एक मुश्किल स्थिति में थे, क्योंकि उनके बीच संबंध बहुत कम बन पाते थे। इस बीच उनके पति की उस लड़की पर की गई टिप्पणी को सुनना और अधिक दर्दनाक था।
उन्होंने बताया, ‘मैं अपने पति के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हूं, हम 14 साल से साथ हैं और बच्चों के बिना यह हमारी पहली यात्रा है। हमने यह यात्रा जिस कारण से की है उसका एक हिस्सा रिश्ते को फिर से मजबूत करना है। यह दो सप्ताह की यात्रा है और हम नौवें दिन पर हैं। हमने एक बार संबंध बनाए हैं।’
उन्होंने कहा कि हम अच्छे इंसान हैं, लेकिन जब से हमारे बच्चे हुए हैं तब से हमारा रोमांस एक मुद्दा रहा है। वे कहती हैं, ‘मेरे पति ने मुझसे कहा कि वह मुझसे प्यार करते हैं लेकिन अब उन्हें मैं रोमांस के रूप से आकर्षक नहीं लगती, जो परेशान करने वाली और दुखदायी बात है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों में मेरा वजन 100 पाउंड से अधिक बढ़ गया है।’ वहीं, लोगों ने उनकी बात सुनकर खूब सपोर्ट में कमेंट किए। एक यूजर ने कहा, ‘आपको घूमने की नहीं, थेरेपी की जरूरत है।’
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
20 mins agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
39 mins agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
5 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
5 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
15 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
20 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines