टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अपनी ट्रांसजेंडर संतान जेवियर के साथ अपने अनुभवों को लेकर खेद और गुस्सा दोनों दिखाया है। जेवियर को अब विवियन जेना विल्सन के नाम से जाना जा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान एलन मस्क ने कहा कि मैं अपनी संतान के लिए प्यूबर्टी ब्लॉकर्स (जवान होने से रोकने वाली दवाईयां) की सहमति देने में ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उन्हें जानबूझकर भ्रम में रखा गया था। बताया जा रहा है कि उनका बेटा वोक माइंड वायरस की चपेट में आ गया था।
जानें आखिर क्या है ये वोक माइंड वायरस
दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क पिछले कई महीनों से वोक माइंड वायस के बारे में बात करते आ रहे हैं। उन्होंने इसे आधुनिक सभ्यता के लिए एक खतरे की तरह बताया है। मस्क ने कहा कि मुझे इस ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने वोक माइंड वायरस की वजह से अपने बेटे को खो दिया।
एलन मस्क के अनुसार वोक माइंड वायरस एक ऐसी आइडियोलॉजी है जिसकी वजह से उनकी संतान में ऐसा बदलाव आया। उल्लेखनीय है कि मस्क ने इसे दुनिया से खत्म करने की कसम खाई है। वोक माइंड वायरस की बात की जाए तो इसका पहला शब्द वोक नस्लीय भेदभाव से संबंधित है। अश्वेत समुदाय ने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल इसी भेदभाव के खिलाफ किया था। एलन मस्क ने वोक माइंड वायरस का इस्तेमाल जेंडर अफर्मिंग केयर को लेकर किया है।
बेटे के जेंडर चेंज को मस्क ने बताया ‘मौत’
बता दें कि जेवियर ने साल 2022 में दुनिया के सामने अपने ट्रांसजेंडर होने की बात कही थी। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रख लिया था। 18 साल की उम्र का आंकड़ा पार करने के बाद जेवियर ने अपना लिंग परिवर्तन करवाया था। एलन मस्क ने इसे अपने बेटे की मौत करार दिया है। मस्क ने कहा कि जब जेवियर का इलाज चल रहा था तब मुझसे कहा गया था कि अगर ये ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो जेवियर अपनी जान भी ले सकता है। मुझे नहीं बताया गया था कि ये दवाएं असल में नसबंदी की थीं। यह एक मेरे साथ धोखा था।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 hr agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
13 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines