हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

काश पटेल और तुलसी गबार्ड होंगे ट्रंप प्रशासन में बर्खास्त? अमेरिका में बड़े स्तर पर मची खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में भारी उथल-पुथल मची हुई है, अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी की बर्खास्तगी के बाद अब FBI चीफ काश पटेल और DNI तुलसी गबार्ड की कुर्सी भी खतरे में है. इसके साथ ही एफबीआई के अंदर चल रहे विवादों और ट्रंप प्रशासन में कई अन्य बड़े बदलावों की अटकलों को भी तेज कर दिया है. वहीं, खबरों के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो सकता है जिन्हें ट्रंप प्रशासन हटाने वाला है.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में भारी उथल-पुथल मची हुई है, अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी की बर्खास्तगी के बाद अब FBI चीफ काश पटेल और DNI तुलसी गबार्ड की कुर्सी भी खतरे में है. इसके साथ ही एफबीआई के अंदर चल रहे विवादों और ट्रंप प्रशासन में कई अन्य बड़े बदलावों की अटकलों को भी तेज कर दिया है. वहीं, खबरों के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो सकता है जिन्हें ट्रंप प्रशासन हटाने वाला है.

वहीं, एक दिन पहले ही अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया है. पेंटागन ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि जनरल जॉर्ज तत्काल प्रभाव से सेना के 41वें प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं.

क्या होगी काश पटेल की विदाई?

पूर्व एफबीआई एजेंट काइल सेराफिन ने दक्षिणपंथी ने होस्ट एलेक्स जोंस से बातचीत में सूत्रों के हवाले से एफबीआई में बड़े बदलाव होने का दावा किया है. सेराफिन के अनुसार, काश पटेल को आज ही बर्खास्त किए जाने की बहुत ज्यादा संभावना है. इसके अलावा पूरे विभाग में नया फेरबदल हो सकता है. सेराफिन ने आगे कहा कि सवाल यह है कि ऐसा क्यों हो रहा है. मेरा अनुमान है कि ट्रंप इसे इस तरह से पेश करना चाहते हैं कि यह उनका अपना फैसला है न कि किसी दबाव के कारण उठाया गया कदम.

विज्ञापन

FBI से हटाए गए कई एजेंटों ने दायर किया मुकदमा

काश पटेल के नेतृत्व में एफबीआई में बड़े पैमाने पर हुई छंटनी के खिलाफ अब कानूनी चुनौतियां भी खड़ी हो रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते तीन पूर्व एफबीआई एजेंटों ने अपनी बहाली की मांग की है और एक क्लास ‘एक्शन-मुकदमा’ भी दायर किया है. वहीं, इन एजेंटों का दावा है कि 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने के ट्रंप के प्रयासों की जांच में शामिल होने के कारण उन्हें अवैध रूप से दंडित किया गया है.

बता दें कि पिछले एक साल में काश पटेल के नेतृत्व में दर्जनों एजेंटों को उनके पद से हटाया गया है. इनमें से कई को ट्रंप से जुड़ी जांचों में शामिल होने के कारण या फिर रिपब्लिकन राष्ट्रपति के एजेंडे के प्रति अपर्याप्त रूप से वफादार माने जाने के कारण बर्खास्त किया गया था.

विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन में होंगे और बदलाव?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रशासन में कुछ और अहम पदों पर भी बदलाव करने का विचार कर रहे हैं. अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के प्रशासक ली जेल्डिन को पाम बोंडी की जगह नए अटॉर्नी जनरल के संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

इसके अलावा नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड को भी उनके पद से हटाने को लेकर ट्रंप प्रशासन के भीतर चर्चा चल रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola