डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बनेंगे राष्ट्रपति? 2028 का चुनाव लड़ने की अटकलें, जानें सोशल मीडिया पोस्ट में क्या दिए संकेत?

अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव 2028 में होंगे और मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का तीसरा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं.

donald trump

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं और वे तीसरी बार देश के राष्ट्रपति बन सकते हैं. अमेरिका के सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी, जिन्हें अब ट्रंप की एक ट्रूथ सोशल ने हवा दे दी है. जी हां, ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स और विरोधियों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर ‘TRUMP 2028’ लिखी कैप पहने हुए अपनी एक फोटो अपलोड की है. जिसके नीचे कैप्शन में लिखा है कि हम जीतने वाले हैं. इस पोस्ट को देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे.

विज्ञापन

अपने कार्यकाल की तुलना बाइडेन के शासन से की

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर 2 पोस्ट की हैं. ,एक पोस्ट में 2 तस्वीरें हैं, जिनमें से पहली तस्वीर में जो बाइडेन लिखा है और एक अमेरिकी नागरिक को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया है. दूसरी तस्वीर में राष्ट्रपति ट्रंप लिखा है और नीचे अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज के साथ विमान के अंदर लोग दिखाए गए हैं. दरअसल, इन तस्वीरों के जरिए ट्रंप अपने और बाइडेन के कार्यकाल की तुलना कर रहे हैं. जो बाइडेन पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं. तस्वीरों के जरिए वे संदेश दे रहे हैं कि बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिकी नागरिक रूस की जेल में थे, लेकिन ट्रंप के कार्यकाल में उन्हें वापस लाया गया.

विज्ञापन

दूसरी पोस्ट में 2028 के चुनाव को लेकर कैप्शन लिखा

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी पोस्ट में अपनी तस्वीर अपलोड की है, जिसमें वे कैप पहने हुए हैं, जिस पर ‘TRUMP 2028’ लिखा है. इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया- वी आर विनिंग, हम जीतने वाले हैं. दोनों पोस्ट देखकर ही डोनाल्ड ट्रंप के बतौर राष्ट्रपति तीसरे कार्यकाल को लेकर अटकलें लगी हैं. जबकि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के मुताबिक, एक व्यक्ति 2 बार राष्ट्रपति चुना जा सकता है. डोनाल्ड ट्रंप 2016 और 2024 में राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं तो संविधान के अनुसार वे तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते. लेकिन उनकी पोस्ट और इरादे कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं, मानो संविधान ही बदलने वाला हो.

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों के सवाल के जवाब में भी कह चुके हैं कि वे ‘तीसरा कार्यकाल’ पसंद करेंगे, लेकिन इस संबंध में अमेरिका के संविधान में कानून बहुत मजबूत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ