Wife Murdered Dead Body Found in Suitcase: एक शख्स ने अपनी बीवी को उसके प्रेमी की आंखों के सामने मौत के घाट उतार दिया। फिर उसकी लाश को सूटकेस में भरकर नदी में फेंक दिया। पत्नी की लाश को ठिकाने लगाते समय का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर नदी से सूटकेस रिकवर करके लाश को बरामद कर लिया है। लाश बरामद होने के बाद आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल लिया। वारदात 29 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई।
वारदात का खुलासा मृतका के प्रेमी ने किया। आंखों के सामने प्रेमिका की हत्या होते देख उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जांच करते हुए आरोपी के घर तक पहुंची। CCTV फुटेज चेक किए तो सच सामने आया। कोर्ट ने फुटेज के आधार पर और गुनाह कबूलने के बाद पति को पत्नी की हत्या का दोषी करार देकर जेल भेज दिया है। हालांकि शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने से इनकार किया है, लेकिन उसने शव को नदी में फेंकने वाली बात उसने कबूल ली है।उसे 31 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी, जो उम्रकैद तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें:टॉपलेस होकर मालिश, गलत जगह छूना…लड़कियों के यौन शोषण की कहानी आई सामने
वीडियो में सूटकेस को घसीटकर ले जाते दिखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जोसलीन लेडवार्ड केसी ने बताया है कि मृतका के प्रेमी शाहीन ने पुलिस को उसकी हत्या की लिखित शिकायत दी और पति पर हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव नदी से बरामद किया। मृतका की पहचान 24 वर्षीय सुमा बेगम के रूप में हुई। उसकी हत्या करने वाले का नाम 46 वर्षीय अमीनन रहमान है।
CCTV फुटेज में रहमान गोद में बच्चे के लिए, दूसरे हाथ से सूटकेस को घसीटकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। रहमान ने पुलिस को बताया कि उसने सूटकेस को पूर्वी लंदन में ली नदी में रेलिंग के ऊपर से फेंक दिया था। कुछ लोगों ने उसे सूटकेस फेंकते हुए पकड़ लिया था, लेकिन वह सूटकेस फेंककर भाग निकला। उसे नहीं पता कि जब उसने सुमा को सूटकेस में बंद करके नदी में फेंका, तब वह मर चुकी थी या बेहोश थी, लेकिन रहमान ने शाहीन को भी ठिकाने लगाने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें:1300 साल पुरानी ‘जादुई’ तलवार गायब; 8वीं शताब्दी के सम्राट से कनेक्शन, एक वार में पत्थर चीरने में सक्षम
प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पकड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहीन ने पुलिस को बताया कि सुमा और रहमान ने 2019 में फोन पर शादी की थी। एक साल के बाद वह रहमान के साथ रहने के लिए ब्रिटेन चली गई। उनके 2 बच्चे हुए। इस बीच सुमा की मुलाकात टिकटॉक पर उससे हुई। दोनों की दोस्ती हुई और सुमा अपनी कहानी बताने लगी। सुमा रहमान के साथ खुश नहीं थी। वह रहमान को छोड़कर शाहीन से शादी करना चाहती थी। रहमान को शाहीन के साथ उसके रिश्ते की भनक लग गई थी।
इसलिए उसने 29 अप्रैल की रात को उस समय गला घोंटकर मार दिया, जब वह शाहीने से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। भयावह घटना को याद करते हुए रोते हुए शाहीन ने पुलिस को बताया कि वह भागना चाहती थी, लेकिन रहमान ने उसका गला पकड़ लिया। वीडियो बंद होने से पहले 3 बार चीखने की आवाजें आईं। बाद में रहमान ने शाहीन को फोन किया और कहा कि मैंने सुमा बेगम को मार दिया है और अब तुम करने को तैयार हो जाओ।
यह भी पढ़ें:21000 फीट ऊंचाई पर जहाज में ब्लास्ट, भीषण आग में जिंदा जलकर मरे 145 लोग, पायलट की एक गलती ऐसे बनी जानलेवा
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
12 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines