Wife Kept In Torture Room: एक शख्स ने अपनी पत्नी को 12 साल तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे भयानक रूप से टॉर्चर किया गया। जब पुलिस ने उसे बरामद किया तो वह सेमी न्यूड पाई गई। सिर के बाल भी काटे गए थे। महिला ने जो कहानी बयां की काफी दर्दनाक थी। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जर्मनी का है।
53 साल की पीड़िता को पुलिस ने सोमवार को जर्मन सीमा के पास फ़ोरबैक शहर के एक अपार्टमेंट में उसके बेडरूम से बरामद किया। महिला का दावा है कि 2011 में उसके 55 साल के पति ने उसका अपहरण कर लिया था। कथित तौर पर रविवार को महिला को किसी तरह मोबाइल मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन कर सारी जानकारी दी और पति के टॉर्चर रूम से आजाद कराई गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की ओर से जानकारी मिलने के बाद जर्मन अधिकारियों ने मोसेले हिस्से में फ्रांसीसी अधिकारियों को सतर्क कर दिया था। जर्मनी के बिल्ड अखबार ने कहा कि पुलिस ने पहले आरोपी पति को गिरफ्तार किया। जब उसे महिला के बताए पते पर ले जाया गया तो उसने टॉर्चर रूम में जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे जबरन अंदर ले गई और उसकी पत्नी को आजाद कराया।
सेमी न्यूड, सिर मुंडा हुआ, तार से बंधी हुई… ऐसी हालत में थी पीड़िता
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि महिला एक कमरे में बंद पाई गई। उसे लोहे के तार से बांधा गया था। तीन पुलिसकर्मी जब अंदर पहुंचे तो महिला सेमी न्यूड पाई गई। उसका सिर मुंडा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया उसकी हाथों की उंगलियां और पैर टूटे हुए थे।
पुलिस ने ये भी कहा कि महिला की हालत देखकर लगा कि काफी समय से उसे खाना नहीं दिया गया है। टॉर्चर रूम से बरामद किए जाने के बाद जब उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया, तो उसकी हालत काफी खराब बताई गई।
पड़ोसियों ने बयां की ये कहानी
पड़ोसियों ने बताया कि कैसे उन्होंने फ्लैट से महिला की चीखें सुनीं और जब उन्होंने उसके आदमी से इस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी को कैंसर है और उसे दर्द होता है जिससे वो चिखती, चिल्लाती है। एक पड़ोसी ने कहा कि उसने कभी पीड़ित महिला को नहीं देखा।
पास की गली में रहने वाली एक अन्य गवाह एरिका ने एएफपी को बताया कि उसने आखिरी बार महिला को शायद 10 साल पहले देखा था और सोचा था कि शायद वह मर गई थी या चली गई थी। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि पुलिस को फ्लैट में एक नोटबुक भी मिली है। माना जाता है कि आरोपी महिला को टॉर्चर करने का हिसाब रखता था। इसमें ये भी शामिल था कि उसने अपनी पत्नी को कितनी बार खाना दिया है।
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
3 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
3 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
10 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoLIVE:'प्रियंका-राहुल की जान को खतरा...', सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
12 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
12 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines