अमेरिका के न्यूयॉर्क में आज एक अजीब मामला हुआ. जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के काफिले को रास्ता देने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की गाड़ी को पुलिस ने रोक दिया. जिस पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सीधे डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर दिया. बता दें कि न्यूयॉर्क में इस बार 80वें संयुक्त राज्य महासभा (UNGA) का आयोजन हो रहा है, जहां लगभग 200 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री और हजारों डिप्लोमैट शामिल हो रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप के लिए पुलिस ने फ्रांस के राष्ट्रपति को रोका
UNGA के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएम मैक्रों ट्रैफिक जाम में फंस गए, जब NY पुलिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले को रास्ता देने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति की मोटरकाड रोक दी.
इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने काफिले से उतरकर सीधे डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर दिया और मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘देखो, मैं सड़क पर फंसा हूं क्योंकि सब कुछ आपके लिए बंद है.’ मैंक्रो ने ट्रंप से रास्ते को खोलने की गुजारिश की. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच हंसी मजाक वाली बातचीत हुई. इसके बाद फोन पर डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत रास्ता खोलने के लिए कहा.
यह भी पढ़ें- UNGA क्या है, ट्रंप का भाषण क्यों महत्वपूर्ण, क्या करेंगे कोई बड़ा ऐलान?
सड़क पर खड़े होकर मैक्रों ने किया ट्रंप को फोन
एक बैरिकेड के पास खड़े होकर, न्यूयॉर्क की भीड़ उन्हें देख रही थी, मैक्रों ने मजाकिया अंदाज में ट्रंप से रास्ता साफ करने को कहा. मैक्रों को ट्रंप से यह कहते हुए सुना गया, ‘आप कैसे हैं? अंदाजा लगाइए क्या हुआ? मैं सड़क पर इंतजार कर रहा हूं क्योंकि आपके लिए सब कुछ बंद है’.
हालांकि, तब तक ट्रंप का काफिला गुजर चुका था और सड़क केवल पैदल चलने वालों के लिए खुली थी.
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने फिलिस्तीन को दी मान्यता
फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को राष्ट्र की मान्यता दे दी है. इस पर दुनिया के 140 नेताओं ने जोर-शोर से तालियां बजाकर उनके फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने बोला कि ‘मिडिल ईस्ट और इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के बीच शांति के लिए मेरे देश की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के अनुसार से मैं आज घोषणा करता हूं कि फ्रांस फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देता है’.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines