ईरान के साथ डील साइन करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अमेरिकी सेना को आज 16 जून को 800 करोड़ का नुकसान हो गया। सेना का B-52 बॉम्बर प्लेन कैलिफोर्निया में क्रैश हो गया। हादसा स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11:20 मिनट पर हुआ। बॉम्बर ने 8 क्रू मेंबर्स के साथ एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से रुटीन टेस्ट मिशन के लिए उड़ान भरी थी कि वह मोजावे रेगिस्तान में गिर गया और उसमें धमाके के साथ उसमें आग लग गई।
अधिकारी, कर्मचारी और एक्सपर्ट सवार थे
विमान हादसे में आठों क्रू मेंबर्स मारे गए हैं। मृतकों में अमेरिकन एयरफोर्स के अधिकारी, सरकारी नागरिक कर्मचारी और बोइंग कंपनी के कॉन्ट्रैक्टर्स एवं प्लेन टेस्टिंग एक्सपर्ट शामिल थे। हादसा इतना भयानक था कि विमान के मलबे में लगी आग का काला धुंआ मीलों दूर तक आसमान में विशाल गुबार की तरह देखा गया। एडवर्ड्स एयरफील्ड को अब बंद कर दिया गया है। वहीं एयरबेस से उड़ने वाली और लैंड होने वाली सभी फ्लाइट्स को दूसरे एयरबेस पर डायवर्ट किया गया है।
हादसे का कारणों की तलाश और जांच जारी
अमेरिका के एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार, हादसा विमान के कंट्रोल सिस्टम या इंजन में खराबी के कारण हुआ होगा। हादसे का कारण वह उपकरण हो सकता है, जिसका परीक्षण किया जा रहा था। हो सकता है कि वह फेल हो गया है, जिस वजह से विमान लैंड नहीं कर पाया और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। अमेरिकी वायुसेना के अधिकारियों ने हादसे के कारणों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। 6 महीने के अंदर जांच करके रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख और सरकार के सौंपी जाएगी।
एविएशन सेफ्टी एक्सपर्ट जेफ गुजेटी कहते हैं कि मेंटेनेंस के बाद कंट्रोल सिस्टम गलत तरीके से सेट हुआ होगा। इंजन में कोई बड़ी खराबी आई होगी। जिस इक्विपमेंट की टेस्टिंग हो रही थी, उसमें कोई खराबी आ गई होगी। निश्चित रूप से कंट्रोल से जुड़ी समस्या हुई है, लेकिन यह इंजन फेलियर के कारण हुआ, कंट्रोल फेलियर के कारण या किसी नए टेस्टिंग डिवाइस के फेल होने की कारण हुआ, सही वजह तो जांच करने पर ही पता चलेगी। जांच गहराई से होनी चाहिए, क्योंकि आम विमान नहीं था।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines