हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

टेलीग्राम CEO गिरफ्तार क्यों किए गए? 15.5 बिलियन डॉलर प्रॉपर्टी, ऐप के 900 मिलियन यूजर्स

Pavel Durov Latest Update: टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव को अरेस्ट किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने की वजह भी सामने आई है। उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया है। वहीं उनकी गिरफ्तारी से रूस के ब्लॉगर्स भड़के हुए हैं।

विज्ञापन
Pavel Durov

Why Telegram CEO Pavel Durov Arrest: टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव को बीती शाम फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस के बॉर्गेट एयरपोर्ट से पुलिस ने पकड़ा। वह अजरबैजान के बाकू से एयरपोर्ट पर अपने प्राइवेट जेट से लैंड हुए थे कि उन्हें पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। उनको आज एक मामले में अदालत में पेश होना था। हालांकि अभी तक टेलीग्राम की ओर से मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन मामले की पुष्टि करते हुए फ्रांस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया है। वहीं रूस के ब्लॉगर्स इस गिरफ्तारी से भड़क गए हैं। उन्होंने रविवार को दोपहर में दुनियाभर में फ्रांसीसी दूतावासों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

 

इसलिए गिरफ्तार किए गए डुरोव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डुरोव को उनकी ऐप के कारण गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस पुलिस का आरोप है कि डुरोव की मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर मॉडरेटर का अभाव है। इस वजह से ऐप आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। फ्रांस की एजेंसी OFMIN देश में नाबालिगों के खिलाफ हिंसा को रोकने का काम करती है। इस एजेंसी ने फ्रॉड, ड्रग स्मगलिंग, साइबर क्राइम, टेररिज्म को बढ़ावा देने पर डुरोव के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। एजेंसी का कहना है कि डुरोव पर अपनी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के आपराधिक उपयोग पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:संभोग के दौरान कंडोम बदलना क्यों जरूरी? रिसर्च में सामने आया सबसे बड़ा खतरा

कौन हैं डुरोव?

39 साल के डुरोव रूस में जन्मे थे। वे मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और ऑनर हैं। टेलीग्राम एक फ्री सोशल नेटवर्किंग ऐप है, जिसे दुनियाभर के करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। टेलीग्राम को फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, वीचैट के बावजूद काफी पहचान मिली। ऐप के इस समय 900 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी का टारगेट साल 2024-25 में ऐप यूजर्स को एक बिलियन तक पहुंचाना है। दुबई में टेलीग्राम का हेड ऑफिस है। डुरोव 2014 में रूस छोड़कर दुबई आकर रहने लगे थे। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डुरोव के पास वर्तमान में कुल 15.5 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:30 सेकंड, प्लेन क्रैश होता तो मारे जाते 83 पैसेंजर; पायलट में बताई जिंदगी की सबसे बड़ी भूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola