New Zealand News: हवाई जहाज को सफेद रंग का बनाने के पीछे कई वजह होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाजों को सफेद रंग से इसलिए रंगा जाता है ताकि ये प्लेन को गर्म होने से बचा सके। इसके अलावा सफेद पर किसी तरह का डेंट या क्रैक को आसानी से देखा जा सकता है। इससे प्लेन में किसी भी हादसे को होने से रोका जा सकता है। लेकिन न्यूजीलैंड ऐसा देश है जहां पर हवाई जहाजों को काले रंग से रंगा जाता है। आखिर ‘एयर न्यूजीलैंड’ में हवाई जहाजों पर काले रंग से बनाने पर क्यों जोर दिया गया है?
काला क्यों होता है जहाजों का रंग?
एक तरफ जहां हर तरफ सफेद रंग के हवाई जहाज देखने को मिलते हैं, तो दूसरी तरफ एयर न्यूजीलैंड के जहाजों का रंग काला होता है। इस एयरलाइन ने सबसे पहला काले रंग का जहाज 2007 में पेश किया था। इसको लाने के पीछे की वजह फ्रांस में रग्बी विश्व कप का जश्न था। ये काले रंग का बोइंग 777 (ZK-OKH) था, जिसने न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय रंग ‘ऑल ब्लैक’ को दर्शाने का काम किया था। इसके बाद से एयरलाइन ने ये सुनिश्चित किया कि उसके बेड़े में हर तरह के हवाई जहाजों में कम से कम एक मॉडल सिग्नेचर ब्लैक-ऑन-व्हाइट होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: भूकंप ने मचाई भीषण तबाही; 6.8 की तीव्रता वाले 2 झटकों से Cuba में दहशत, इमारतों-घरों को नुकसान
न्यूजीलैंड की पहचान काला रंग
इसके बाद अगस्त 2022 में तरह से काले रंग के हवाई जहाज A321neo ZK-OYB की पेशकश की। एयर न्यूजीलैंड के मुख्य परिवर्तन और गठबंधन अधिकारी माइकल विलियम्स का कहना है कि हवाई जहाज का काला रंग उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं डालता है। उन्होंने कहा कि काला रंग न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय पहचान से जुड़ा है, जिसे गर्व के साथ पहना जाता है। आपको बता दें कि एयर न्यूजीलैंड के बोइंग 777-300ER को दुनिया में सबसे बड़ा काले रंग का विमान माना जाता है।
सफेद रंग का क्या है मतलब?
हवाई जहाजों में ज्यादातर सफेद रंग ही होता है। इसके पीछे कई कारण बताएं जाते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सफेद रंग की विजिबिलीटी ज्यादा होती है जिसकी वजह से इस रंग पर जोर दिया जाता है। इस रंग में किसी भी तरह के क्रैक को आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा सफेद रंग दूसरे रंगों के मुकाबले कम वजन का होता है। वहीं, कई जगह पर सफेद रंग के जहाजों की रीसेल वैल्यू ज्यादा मानी जाती है।
ये भी पढ़ें: US में ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क की बल्ले-बल्ले, 3 साल में संपत्ति ने पार किया ये आंकड़ा
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
1 hr ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
4 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
6 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हरियाणा CM, 48 विधायक भी हैं साथ
9 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
10 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
21 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines