Israel Hamas War, Houthi Rebels: इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है और अब इस युद्ध का असर इजरायली क्षेत्र से बाहर भी दिख रहा है। मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत आ रहे एक जहाज को लाल सागर में निशाना बनाया गया। इस जहाज पर लदे ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया। अमेरिकी सैन्य कमांड ने बताया कि ये ड्रोन अटैक यमन स्थित हौती विद्रोही समूह ने किया है।
भारत आ रहे जहाज पर हौती विद्रोहियों का हमला
जहाज पर 25 भारतीयों के सवार होने की खबर है और ड्रोन हमले में वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस जहाज का नाम एम/वी साईबाबा है और इस पर गैबोन का झंडा लगा हुआ था। हालांकि, शुरुआत में बताया गया था कि जहाज पर भारतीय झंडा लगा है, लेकिन भारतीय नौसेना ने इससे इनकार किया है।
इजरायल हमास युद्ध के बाद लाल सागर में कई हमले
बता दें कि ये पहली दफा नहीं है जब समुद्र में जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। जब से इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से ऐसी कई घटनाएं देखी गई है। इससे पहले शनिवार को भी एक जहाज पर हमले की खबर सामने आई थी।
भारत के लिए क्यों बना चिंता का विषय?
हौती विद्रोहियों ने जिन रूट्स पर हमलों को अंजाम दिया है वह रूट्स कच्चे तेल की सप्लाई के लिए उपयोग किए जाते हैं। ऐसे में अगर हमले होते रहे तो ये भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन जाएगा। हाल ही में भारतीय पीएम ने इजरायली पीएम से बातचीत में इस क्षेत्र की चिंता पर ध्यान भी खींचा था।
अगर इस रूट्स पर ऐसे ही हमले होते रहे तो आने वाले समय में जहाजों के आवागमन पर असर पड़ेगा और उसका प्रभाव कच्चे तेल पर पड़ेगा। आवागमन प्रभावित होने से भारत में कच्चे तेल के दामों में उछाल हो सकता है साथ ही हौती विद्रोही इस रूट्स पर अपना दबदबा कायम करना चाहता है।
लाल सागर में कब-कब हुए हमले?
इससे पहले शनिवार को भारतीय तट (गुजरात) से करीब 370 किलोमीटर दूर एक जहाज पर ड्रोन हमला किया गया था। इस हमले पर पेंटागन ने खुलासा करते हुए बताया कि इसके पीछे ईरान का हाथ है। हालांकि, ईरान ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
वहीं, इजरायल हमास युद्ध शुरू होने के बाद लाल सागर में सबसे पहले 19 नवंबर को किसी जहाज को निशाना बनाया गया था। इस हमले में हौती विद्रोहियों ने यूके के जहाज को हाईजैक कर लिया था।
इसके बाद तीन दिसंबर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को भी हौती विद्रोहियों ने समुद्र को रणक्षेत्र में तब्दील किया और जहाजों पर हमले किए। हालांकि, इन हमलों में अधिक नुकसान नहीं हुए। इसके अलावा रविवार और बीते शनिवार को भी जहाज को निशाना बनाया गया।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
7 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
8 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
13 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines