ईरान पर हमले तेज करना चाहते थे ट्रंप, फिर किसकी सलाह पर अचानक हटे पीछे?

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी वक्त जारी है, लेकिन चेतावनी देने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के इरादे को अचानक बदल दिया. आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति को किस शख्स की सलाह पर अपने कदम वापस खींचने पड़े.

Donald Trump @X

Donald Trump (Photo-X@realDonaldTrump)

विज्ञापन

Why Donald Trump Paused Strikes On Iran: 23 जुलाई को ईरान के खिलाफ लगातार 13वीं रात सैन्य हमले करने से कुछ घंटे पहले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि इससे भी ज्यादा कड़ा जवाब दिया जा सकता है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि ईरान को अभी ‘काफी नुकसान नहीं पहुंचा है’ और ऐलान किया, ‘मैं एक बड़े हमले पर विचार कर रहा हूं. पहले से कहीं ज्यादा बड़ा. मैं फैसला लेने के करीब हूं. हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.’

ट्रंप ने रोका हमले का प्लान

हालांकि अमेरिकी सेना ने उन जगहों को निशाना बनाते हुए हमलों का एक और दौर चलाया जिन्हें वाशिंगटन ने ईरानी सैन्य ठिकाने बताया था, लेकिन अगले ही दिन ट्रंप प्रशासन ने अचानक अपना रुख बदल लिया. पेंटागन की तरफ नए मिलिट्री ऑप्शंस तैयार करने के बावजूद, ट्रंप ने 14वीं रात के हमलों का प्लान रोक दिया.

विज्ञापन

इस शख्स की सलाह पर बदला फैसला

‘एक्सियोस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे एक बड़ा कारण अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर का आकलन था. खबरों के मुताबिक, कूपर ने सलाह दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बमबारी ने अपने ज्यादातर मकसद हासिल कर लिए हैं और आगे हवाई हमलों से सीमित सैन्य फायदा ही होगा.

इरादा बदलने के पीछे का तर्क

रिपोर्ट में कहा गया है कि कूपर ने सीनियर अधिकारियों को बताया कि 2 हफ्ते के कैंपेन ने इस इलाके में जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि प्लांड मिलिट्री टारगेट में से ज्यादातर पर पहले ही हमला किया जा चुका है. हालांकि तकरीबन 20 फीसदी पहचाने गए टारगेट्स अभी भी बाकी थे, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि उन पर हमला करने के लिए मौजूदा कैंपेन को जारी रखने के बजाय बड़े पैमाने पर युद्ध अभियानों की ओर लौटना होगा.

ये कारण भी था अहम

ये सिफारिश उन कई फैक्टर्स में से एक थी जिन्होंने सैन्य कार्रवाई को रोकने के ट्रंप के फैसले को इंफ्लूएंस किया. रिपोर्ट्स से ये भी पता चला है कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि वायु रक्षा इंटरसेप्टर मिसाइलों की स्पलाई कम हो रही है, जिससे अमेरिकी सेना और रीजनल पार्टनर्स की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कैसे खुलेगा?

इस बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के साथ-साथ राजनयिक कोशिशें भी जारी हैं. ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित तरीके से फिर से खोलने से जुड़े इंतेजाम पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत जारी है. अमेरिका और ब्रिटेन समुद्री मार्गों को सुरक्षित करने और नौसैनिक बारूदी सुरंगों को हटाने के मकसद से एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित करने पर भी विचार कर रहे हैं. फिलहाल, दोनों पक्ष एक टेंशनभरे ठहराव की हालत में दिख रहे हैं, हालांकि इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या कूटनीति कामयाब होगी या आने वाले हफ्तों में सैन्य अभियान फिर से शुरू होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ