India American multinational investment bank and financial services company Jefferies revealed: ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी जेफरीज ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, कंपनी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘व्यक्तिगत नाराजगी’ का नतीजा है।
रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने भारत-पाक के बीच चल रहे संघर्ष में मध्यस्थता करने की अनुमति मांगी, लेकिन इंडिया ने उसे ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया, ये भारी टैरिफ उसी का नतीजा है। बता दें अमेरिका ने पहले भारत पर 25% और फिर एडिशनल 25% टैरिफ लगाया है, जो बीते 27 अगस्त से लागू हो गया है। इस टैरिफ से भारत से अमेरिका सामान निर्यात करना महंगा हो गया है।
भारत को पाकिस्तान के साथ अपने संघर्षों में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं
Jefferies की रिपोर्ट के मुताबिक भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से अपने रिश्तों पर लगातार यह कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ अपने संघर्षों में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयानों में कई बार दोनों के बीच मध्यस्थता कराने और युद्धविराम कराने के दावे किए हैं।
सैन्य संघर्ष के बीच ट्रंप ने मांगी थी ये अनुमति
एएनआई की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में ये साफ तौर पर कहा गया है कि कथित तौर पर बीते मई में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष हुआ। इसके बाद ट्रंप ने दोनों के बीच हस्तक्षेप करने की मंशा जाहिर की थी। लेकिन भारत ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद ही ट्रंप भारत से नाराज हैं और उस पर टैरिफ लगाया है।
ये भी पढ़ें: ‘और ज्यादा टैरिफ लगा दूंगा अगर…’, क्या है डिजिटल सर्विस टैक्स? जिसे लेकर ट्रंप ने दुनिया को धमकाया
नोबेल शांति पुरस्कार पाना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, ऐसे निर्णय अमेरिका के हित में नहीं
जेफरीज ने आगे अपनी रिपोर्ट में कहा कि ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार की चाहत रखते हैं, जिसे वह भारत-पाक विवाद और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाकर पूरी करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिया में करीब 25 करोड़ किसान अपनी गुजर-बसर के लिए खेती पर निर्भर हैं और इस क्षेत्र में भारत के कार्यबल का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है। ट्रंप के टैरिफ से कृषि पर प्रभाव पड़ेगा। आगे रिपोर्ट में कहा गया कि टैरिफ जैसे निर्णय अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के अनुरूप नहीं हैं।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
7 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
18 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
22 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
22 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines