मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की ब्रॉड पीक चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने से निधन हो गया है. एवलांच के बाद उनके जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस में हलचल दिखने से उनके जीवित होने की उम्मीद बंधी थी. हालांकि बचाव टीम के पहुंचने तक उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. निर्मल पुर्जा बेहद अनुभवी ट्रैकर थे और उन्होंने महज 7 महीनों में 8 हजार मीटर से ऊंची 14 चोटियों को फतह करने का रिकॉर्ड बनाया था. समुद्र तल से 8,051 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक चोटी सीधे ‘डेथ जोन’ में आती है. यहां ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से एक-तिहाई से भी कम रह जाता है.
फॉल्स समिट का जानलेवा धोखा
ब्रॉड पीक की सबसे खतरनाक बात इसका ‘फॉल्स समिट’ है, जो पर्वतारोहियों को बुरी तरह भ्रमित करता है. घंटों की बेहद थकाऊ चढ़ाई के बाद ट्रैकर जब ऊपर पहुंचते हैं, तो उन्हें चोटी पर पहुंचने का भ्रम होता है. असली चोटी तक जाने के लिए वहां से चाकू की धार जैसी एक बेहद संकरी और खतरनाक पट्टी पार करनी पड़ती है. इस संकरे रास्ते के दोनों तरफ हजारों फीट गहरी ढलान है, जहां हवा का एक मामूली झोंका भी जानलेवा साबित हो सकता है. बहुत ज्यादा शारीरिक थकान के बाद इस संकरे रास्ते को पार करना किसी भी इंसान की हिम्मत तोड़ देता है.
यह भी पढ़ें: पेरू के नाज्का शहर में बड़ा विमान हादसा, खेत में गिरा पर्यटकों से भरा प्लेन, 13 की गई जान
जानलेवा मौसम और फ्रॉस्टबाइट
कराकोरम पर्वतमाला में स्थित इस पहाड़ का मौसम पलक झपकते ही बेहद भयावह रूप ले लेता है. यहां 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फानी हवाएं इंसान को उड़ा सकती हैं. इसके साथ ही तापमान माइनस 40 से माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है, जिससे हाथ-पैर जमने और फ्रॉस्टबाइट का खतरा बढ़ जाता है. अचानक आने वाले बर्फीले तूफान और एवलांच अक्सर चढ़ाई के लिए बिछाई गई रस्सियों को उखाड़ फेंकते हैं. ऐसे भयानक हालात में फंसे पर्वतारोहियों के लिए वापस लौटना या जान बचा पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है.
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
37 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
9 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines