हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आज एक सभ्यता खत्म हो जाएगी...', ईरान पर बमबारी के बीच डोनाल्ड ट्रंप की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने मुझसे कहा है कि ईरान जंग जल्द खत्म होगी.

विज्ञापन

ईरान पर ताजा हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को बड़ी धमकी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. साथ ही कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए. बता दें, अमेरिका और इजरायल ने मंगलवार को खार्ग द्वीप समेत कई जगहों पर बमबारी की है. ईरान में कई पुलों को भी निशाना बनाया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा है, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए. हालांकि, अब जब हमारे पास पूरा बदला हुआ शासन है, जो ज्यादा समझदार और कम कट्टरपंथी सोच वाले हैं तो शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए. किसी को क्या पता. हमें आज रात पता चल जाएगा, दुनिया के लंबे और मुश्किल इतिहास के सबसे जरूरी पलों में से एक. 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और डेथ आखिरकार खत्म हो जाएगी. ईश्वर ईरान के महान लोगों पर कृपा करें!’

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने मुझसे कहा है कि ईरान जंग जल्द खत्म होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान से बातचीत की उम्मीद है और आज रात आठ बजे तक ईरान की ओर से जवाब मिल जाएगा.

विज्ञापन

वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा पाकिस्तान का भी बयान आया है. पाकिस्तान ने कहा है कि इस बीच ईरान के रुख में लचीलेपन का संकेत दिखाई दिया है. लेकिन ईरान ने कुछ शर्तें भी रखी हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola