---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

South Korea: कौन था वह अज्ञात व्यक्ति? जिसके पहुंचने की सूचना से मची भगदड़

अमित कसाना, सियोल: सियोल का हैलोवीन समारोह पारंपरिक तौर तरीकों से मनाया जा रहा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे इटावन बार के पास एक अज्ञात शख्स के पहुंचने की सूचना मिली। बस फिर क्या था इसे देखने और इससे मिलने के लिए भीड़ में अपने आगे खड़े व्यक्ति को पार कर जाने की होड़ […]

---विज्ञापन---

अमित कसाना, सियोल: सियोल का हैलोवीन समारोह पारंपरिक तौर तरीकों से मनाया जा रहा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे इटावन बार के पास एक अज्ञात शख्स के पहुंचने की सूचना मिली। बस फिर क्या था इसे देखने और इससे मिलने के लिए भीड़ में अपने आगे खड़े व्यक्ति को पार कर जाने की होड़ में पहले धक्का-मुक्की फिर भगदड़ मच गई।

---विज्ञापन---

 

पलभर में ही खौफनाक मंजर

थोड़ी-सी देर में ही एक समारोह जो उल्लास और आनंद दे रहा था पलभर में ही खौफनाक मंजर में तब्दील हो गया। हर तरफ लोगों की चीख-पुकार, भीड़ सड़कों पर बेसुध पड़े लोग थे। दर्जनों लोग सड़कों पर लेटे थे और उन्हें लोग सीपीआर देते दिखाई पड़े। भीड़ ने लोगों को कुचल दिया और लाशों का ढेर लग गया।

---विज्ञापन---

भयावक माहौल था 

कुछ देर के लिए मौके पर बड़ा भयावक माहौल था। हर ओर सड़क पर लोग पड़े थे। चीख पुकार मची थी। लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। टीवी- फुटेज और घटनास्थल की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर एम्बुलेंस मौजूद हैं और आपातकालीन कर्मचारी घायलों को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं। आपातकालीन कर्मियों और पैदल चलने वालों को भी सड़कों पर बेसुध पड़े लोगों पर सीपीआर देते देखा जा सकता है। कई लोग जो घायल हुए हैं। उन्हें पीले कंबल से ढंका हुआ है।

 

---विज्ञापन---

इटावन बार पहुंचे थे लोग

जानकारी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचित किया गया था कि इटावन की सड़कों पर हेलोवीन फेस्टिवल में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के बाद भगदड़ मच गई थी। अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि घटना का विवरण अभी भी जांच के दायरे में है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में पहले कहा गया था कि भगदड़ तब मची जब एक अज्ञात हस्ती के वहां पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग इटावन बार में पहुंचे थे। भगदड़ के बाद मरने वालों का हादसा लगातार बढ़ रहा है। अभी तक जहां 120 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। अभी तक की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साउथ कोरिया के सबसे पसंदीदा हैमिल्टन होटल के पास सबसे पहले धक्का-मुक्की शुरू हुई थी।

राष्ट्रपति ने बयान जारी किया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों का तेजी से इलाज सुनिश्चित करने और पार्टी स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को घायलों के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में आपदा चिकित्सा सहायता टीमों और सुरक्षित बिस्तरों को तैनात करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने मरने वालों के परिजनों को सांत्वना और दुख प्रकट किया।

First published on: Oct 30, 2022 01:11 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola