हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन था मुफ्ती कैसर फारूक, जिसे पाकिस्तान में सरेराह गोली मारी गई? सामने आया हत्याकांड का VIDEO

विज्ञापन
Mufti Qaiser Farooq

Who was Mufti Qaiser Farooq shot dead in Pakistan CCTV Surfaced: भारत के एक-एक दुश्मन खुद-ब-खुद ठिकाने लगते जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। नाम है मुफ्ती कैसर फारूक। मुफ्ती 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का राइट हैंड था। उसे शनिवार को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वारदात सिंध प्रांत हुई। हमले का सीसीटीवी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि वायरल सीसीटीवी की पुष्टि न्यूज 24 नहीं करता है।

मस्जिद के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुफ्ती कैसर फारूक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) के प्रमुख लीडर्स में से एक था। वह खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्मलाइल खान का रहने वाला था। 30 वर्षीय कैसर फारूक कराची के समानाबाद इलाके में जामिया मस्जिद अबुबकर का मुफ्ती था।

शनिवार को वह मस्जिद के पास पहुंचा था तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने उस पर गोलियां चला दी। पीठ में गोली लगने से फारूक वहीं ढेर हो गया। उसके आसपास तमाम लोग थे। फायरिंग करने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

आनन-फानन में फारूक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हमले में 10 साल का एक लड़का भी घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।

हाल के दिनों में मारे गए ये आतंकी

हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जियाउर्रहमान की कराची में 28 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके एक दिन बाद 29 सितंबर को हाफिज सईद के बेटे कमलादुद्दीन सईद का शव जब्बा घाटी में मिला था। उसका किसी ने अपहरण कर लिया गया था।

विज्ञापन

हाफिज सईद भारत का मोस्ट आतंकी होने के अलावा यूएन की ओर से भी आतंकवादी घोषित हो चुका है। उस पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। मुंबई हमले का वह मास्टरमाइंड है। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर 16 भिखारियों को फ्लाइट से उतारा, उमराह तीर्थयात्री बनकर जा रहे थे सऊदी अरब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola