पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर 16 भिखारियों को फ्लाइट से उतारा, उमराह तीर्थयात्री बनकर जा रहे थे सऊदी अरब

Saudi Arabia Bound Flight 16 Beggars Offloaded

Saudi Arabia Bound Flight 16 Beggars Offloaded: पाकिस्तान से सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से 16 ‘भिखारियों’ को उतारा गया है। पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी FIA ने दो दिन पहले मुल्तान एयरपोर्ट पर छापेमारी कर सऊदी अरब जा रही फ्लाइट से 16 भिखारियों को उतारा। कहा गया कि ये भिखारी उमरा तीर्थयात्रियों के भेष में थे।

विज्ञापन

FIA के अनुसार, 16 भिखारियों में 11 महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चा शामिल था। इमिग्रेशन प्रोसेस के दौरान FIA अधिकारियों ने संदेह होने पर यात्रियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि वे भिक्षा मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे थे।

विज्ञापन

एजेंटों से भिखारियों की हुई थी ये डील

भिखारियों ने ये भी बताया कि उन्हें भीख से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा अपनी यात्रा व्यवस्था में शामिल एजेंटों को देना होगा। उमरा वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था। FIA मुल्तान सर्कल ने यात्रियों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रवासी पाकिस्तानियों पर सीनेट समिति ने एक दिन पहले ये खुलासा किया था कि भिखारियों को अवैध रास्तों के जरिए विदेशों में भेजा जा रहा है। मंत्रालय के सचिव ने सीनेट पैनल को बताया कि विदेशों में पकड़े गए भिखारियों में से 90 प्रतिशत पाकिस्तान के हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ