Who Was Hezbollah Drone Chief Muhammad Sarur: इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। इजराइली फाइटर जेट लगातार लेबनान में हमला कर रहे हैं। इन हमलों में हिजबुल्लाह के लड़ाके चुन-चुनकर मारे जा रहे हैं। गुरुवार को भी हिजबुल्लाह का एक तुरुप का इक्का ढेर कर दिया गया। हिजबुल्लाह के मीडिया संगठन अल मायादीन के अनुसार, इजराइली फाइटर जेट्स ने एक इमारत पर एक साथ तीन मिसाइलें दागीं। जिसमें ड्रोन यूनिट का चीफ मुहम्मद हुसैन सरूर मारा गया। आइए जानते हैं कि मुहम्मद हुसैन कौन था।
इस तरह मारा गया मुहम्मद सरूर
सरूर बेरूत के दक्षिण में मौजूद इलकाके की एक बिल्डिंग में छिपा था। इस इलाके को हिजबुल्लाह का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इजराइल ने सरूर को मौत के घाट उतारने के लिए बड़े हमले की तैयारी पहले ही कर ली थी। इस इमारत पर लगातार तीन मिसाइलें दागी गईं। जिसमें मुहम्मद सरूर के साथ ही हिजबुल्लाह के 4 लड़ाके भी मारे गए।
कौन था मुहम्मद सरूर?
मुहम्मद सरूर हिजबुल्लाह के ड्रोन यूनिट का चीफ था। वह इजराइल के कई इलाकों में ड्रोन अटैक करवाने का जिम्मेदार था। उसने कई प्रोडक्शन साइट खुलवाई थीं। जिसे कई रिहाइशी इलाके में चलाया जा रहा था। सरूर ने इजरायली क्षेत्र पर कई ड्रोन और मिसाइल हमलों की निगरानी की थी।
ये भी पढ़ें: इजरायल के हमले में अब तक 492 की मौत, हिजबुल्लाह का पलटवार, 200 रॉकेट दागे
1980 में जुड़ा था
मुहम्मद सरूर 1980 में हिजबुल्लाह से जुड़ा था। वह सबसे पुराने सदस्यों में से एक था। उसे आतंकी संगठन में कई पदों पर रखा गया। उसके बाद उसे अजीज यूनिट का कमांडर बनाया गया। उसे यमन के हूती विद्रोहियों के साथ कॉर्डिनेशन की भी जिम्मेदारी दी गई थी।
अमेरिका जाते समय दी थी मंजूरी
इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस हमले के बारे में बताया कि बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका जाते समय विंग ऑफ जियोन विमान में ही इस ऑपरेशन को मंजूरी दे दी थी। सेना ने कहा कि ये जेट विमान वायुसेना और सैन्य खुफिया निदेशालय के निर्देशन में संचालित होते थे।
ये भी पढ़ें: Video: जब मुंह के बल गिरी इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद, फेल हुआ ये प्लान
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
4 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
8 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
10 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
11 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
13 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
13 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
18 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
19 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
19 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines