इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबिल सेक्टर में हिजबुल्ला कमांडर अली अब्द अल कादर इस्माइल हमले में मारा गया है। सेना का यह भी दावा है कि वह साउथ लेबनान में आतंकवादी संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ली अब्द अल-कादर इस्माइल मारा गया है, जो बिंट जेबिल सेक्टर में आतंकवादी संगठन को फिर से बसाने के प्रयासों में शामिल था। आईडीएफ ने यह भी बताया कि राज्य में कोई भी खतरा आएगा, उसको दूर करने का काम सेना करती रहेगी।
कौन था हिजबुल्ला कमांडर अली अब्द अल कादर इस्माइल?
अली अब्द अल-कादर इस्माइल हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों में शामिल था। वह आतंकी गतिविधियों में शामिल था। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान को अपना निशाना बना रहा था, लेकिन इजराइल सेना ने उसके मंसूबों पर पानी फेर उसको हमले में ढेर कर दिया।
रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज का दौरा
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इजराइल में ड्रूज समुदाय का दौरा कर वहां के आध्यात्मिक नेता शेख मुआफक तारिफ के घर पर गए। वहां जाकर उन्होंने हर तरह से मदद का वादा किया। उन्होंने जूलिस गांव का दौरा कर बताया कि सेना साउथ सीरिया के ड्रूज समुदाय को मेडिकल हेल्प देने का काम करेगी।
सहायता सामग्री गाजा पट्टी भेजी गई
फिलिस्तीनी समर्थक कार्यकर्ताओं और सहायता सामग्री से भरी एक नाव गाजा पट्टी के पास पहुंची। हंडाला नाव में 15 कार्यकर्ताओं के साथ सिसिली से रवाना हुई थी। करीब एक महीने पहले इजराइल ने एक अन्य जहाज को गाजा पट्टी पर जाने से रोका था, जो समुद्री नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
संघर्ष को खत्म करने में असमर्थ
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक ट्रंप प्रशासन को गाजा में युद्ध को रोकने में फिर से पुनर्विचार करने की जरूरत है, क्योंकि जनवरी में पावर में आने के बाद से अब तक का संघर्ष खत्म करने में असफल रहा है। उनके अनुसार, प्रेसिडेंट को नए ऑप्शन के साथ आना चाहिए।
ये भी पढ़ें- US News: मिशिगन के वॉलमार्ट में चाकू से लोगों पर हमला, 11 गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
9 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
11 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
12 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
15 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
16 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
17 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
18 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
20 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines