हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन था 24 साल का भारतीय चिराग अंतिल? कनाडा में ऑडी कार में मिला शव

Chirag antil killed in Canada: चिराग हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। सितंबर 2022 में वह पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था। कुछ माह पूर्व ही उसने एमबीए की डिग्री पूरी की थी।

विज्ञापन
चिराग अंतिल

Chirag antil killed in Canada:  कनाडा के वैनकूवर में 24 साल के भारतीय मूल के छात्र चिराग अंतिल का ऑडी कार में शव मिला है, उसकी गोली मारकर हत्या की गई। फिलहाल इस मामले में हत्या के कारणों और हत्यारोपियों के बारे में पता नहीं चला है। वहीं, हरियाणा के रहने वाले चिराग के परिजनों ने मामले में कनाडा सरकार से जांच टीम गठित करने की मांग की है।

पड़ोसियों ने सुनी गोली की आवाज

मीडिया को दिए बयान में वैनकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। इसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस टीम को चिराग का शव कार में पड़ा मिला था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चिराग के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल चिराग का शव कनाडा में ही है उसके परिजन क्लाउड फंडिंग के जरिए पैसे जुटा उसके शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने कनाडा प्रशासन से शव को भारत भेजने का आग्रह किया है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

कौन था चिराग अंतिल?

जानकारी के अनुसार चिराग हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। यहां उसके माता-पिता व भाई रहते हैं। बताया जा रहा है कि सितंबर 2022 में वह पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था। कुछ माह पूर्व ही उसने एमबीए का कोर्स पूरा किया था और नौकरी की तलाश में था। परिजनों के अनुसार चिराग बेहद सरल स्वभाव का था। वह रोजाना उनसे बात करता था। बीते दिनों ही उसे वर्क परमिट मिला था, जिससे सब बड़े खुश थे। लेकिन अचानक 12 अप्रैल को आई उसकी मौत की खबर ने सब कुछ ताश के पत्ते की तरह बिखेर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें