यमन में निमिषा प्रिया की फांसी की सजा को टालने के लिए सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज और भारतीय ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार का अहम रोल रहा है। इस पूरे मामले में हबीब उमर बिन हाफिज ने तलाल के परिवार से बात की और उन्हें निमिषा प्रिया की फांसी की सजा को माफ करने के लिए कहा था। इस पर परिवार ने फांसी को सजा को टालने में हामी भर दी, लेकिन फांसी की सजा को माफ करने के बारे में कुछ दिनों का समय मांगा है। अब आपको बताते हैं यमन के सूफी विद्वान हबीब उमर बिन हफीज कौन हैं?
कौन हैं सूफी विद्वान हबीब उमर बिन हफीज
शेख हबीब उमर बिन हाफिज यमन के प्रसिद्ध सूफी विद्वान हैं। उन्हें 2025 में दुनियाभर के 500 प्रभावशाली लोगों में दूसरे नंबर पर चुना गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हबीब उमर बिन हाफिज का जन्म 27 मई 1963 को यमन के तरिम शहर में हुआ था। वह एक इस्लामी विद्वान और शिक्षक हैं। इनके परिवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के वंशजों में माना जाता है। बताया जाता है कि इनके पूर्वज पैगंबर के नवाशे हुसैन बिन अली से जुड़े हैं। उनके परिवार को उपनाम हाफिज को उनके परदादा से आया है। इनके परदादा का नाम शेख अबूबकर बिन सलीम था।
ये भी पढ़ें:दुबई में बेटी और नातिन की मौत, महिला ने केरल में दर्ज कराया केस
छोटी सी उम्र में कुरान को मुंह जबानी किया याद
बताया जाता है कि शेख हबीब उमर बिन हाफिज बचपन से ही इस्लामी पढ़ाई में जुट गए थे। हबीब उमर बिन हाफिज ने कम उम्र में ही कुरान शरीफ को मुंह जबानी याद कर लिया था। उनके पिता मुहम्मद बिन सलीम हाफिज तरिम के मुफ्ती थे।
ये भी पढ़ें:क्या होते हैं ग्रैंड मुफ्ती? यमन में निमिषा प्रिया के लिए हुए फरिश्ता साबित
दार अल-मुस्तफा के हैं संस्थापक
शेख हबीब उमर बिन हाफिज एक इस्लामी विद्वान और शिक्षक हैं। शेख को सुन्नी इस्लाम और सूफी परंपरा का पालन करते हैं। वह यमन के तरिम शहर में दार अल अल-मुस्तफा इस्लामी शिक्षण संस्थान के संस्थापक और प्रमुख हैं। इसके अलावा शेख अबू धाबी में तबाह फाउंडेशन की सुप्रीम एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य भी हैं।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 hr agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
12 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
12 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
20 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines