---विज्ञापन---

दुनिया

दुबई में बेटी और नातिन की मौत, महिला ने केरल में दर्ज कराया केस

एक महिला दुबई में शारजाह शहर के अल नहदा में रहने वाले अपने बेटी के ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला यह केस केरल के कोल्लम जिले के कुंदरा थाने में दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके दामाद और परिजनों ने मिलकर उसकी बेटी और नातिन की कथित तौर पर हत्या की है।

भारत की रहने वाली एक महिला दुबई में शारजाह शहर के अल नहदा में रहने वाले अपने बेटी के ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला यह केस केरल के कोल्लम जिले के कुंदरा थाने में दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके दामाद और परिजनों ने मिलकर उसकी बेटी और नातिन की कथित तौर पर हत्या की है। फिलहा वहां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दामाद और परिवार पर हत्या का आरोप

केरल के कोट्टनकारा की रहने वाला शैलजा ने पुलिस को बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी विपंचिका और उसकी बेटी वैभवी की 8 जुलाई को शारजाह में मौत हो गई। शैलजा का आरोप है कि उसके दामाद नीतीश और उसके परिवार ने दोनों की हत्या की है। शैलजा ने दामाद और उसके परिवार पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में भारतीय दूतावास ने हस्तक्षेप किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:क्या होते हैं ग्रैंड मुफ्ती? यमन में निमिषा प्रिया के लिए हुए फरिश्ता साबित

शैलजा ने रूकवाया अंतिम संस्कार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शैलजा अपनी बेटी और नातिन के अंतिम संस्कार के लिए शारजाह गई हुई हैं। उन्हें वहां पता चला कि उनकी बेटी और नातिन की कथित तौर पर हत्या की गई हे। इस बीच दामाद और उसके परिजन नातिन वैभवी का शव अंतिम संस्कार कर ले जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने शैलजा की शिकायत पर अंतिम संस्कार की रस्म को रूकवा दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:व्हाइट हाउस में लगा लॉकडाउन, सिक्योरिटी ब्रीच से हड़कंप

---विज्ञापन---

पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

इस मामले में 17 जुलाई को शैलजा वापस भारत लौट आएंगी। इसके बाद वह आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर शारजाह पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

First published on: Jul 16, 2025 12:23 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More

Md Junaid Akhtar

Sponsored Links by Taboola