Corona New Wave: कोरोना ने अपने अलग-अलग वैरिएंट से दुनियाभर में लोगों को परेशान किया है। अब इसके नए सब वैरिएंट XBB और XBB1 को चौथी लहर के रूप में देखा जा रहा है। चौथी लहर की आशंका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में WHO की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने भी हामी भरी।
स्वामीनाथन ने कहा कि ओमिक्रॉन के 300 से ज्यादा सब-वैरिएंट्स हैं। उन्होंने कहा कि XBB इम्युनिटी को चकमा दे सकता है और XBB के कारण कुछ देशों में कोरोना की नई लहर को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि XBB कितना गंभीर है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।
सब वैरिएंट XBB क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमिक्रॉन के सब-लाइनेज BJ.1 और BA.2.75 से मिलकर XBB बना है। भारत के बाहर ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। पड़ोसी चीन में भी कई शहरों में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लगाना पड़ा है। भारत में अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा XBB के मामले सामने आए हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, नए वैरिएंट अधिक तेजी से फैलने और इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हमारी आबादी का एक बड़ा हिस्सा वैक्सीन की वजह से इम्युनिटी डेवलप कर चुका है, इसलिए हालात खराब होने की संभावना नहीं है। बता दें कि भारत में कोरोना के अधिकांश मामलों में खराश, खांसी और बुखार हो रहा है जो तीन दिन में ठीक भी हो जा रहा है।
कोरोना के अब तक कई रूप
इससे पहले ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 ने लोगों को अपना शिकार बनाया था। भारत की बात करें तो महाराष्ट्र में 29 अक्टूबर तक XBB और XBB1 से 36 लोग संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल, एक्सपर्ट की मानें तो सावधानी बरतनी काफी जरूरी है। किसी भी वैरिएंट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
2 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
6 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
7 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
12 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
21 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines