Next American President Candidate: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए वर्तमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का समर्थन किया है। FOX न्यूज को दिए इंटरव्यू में मार्को रूबियो ने कहा है कि साल 2028 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए जेडी वेंस बेहतरीन उम्मीदवार होंगे। अगर वह ऐसा करना चाहते हैं तो संभव है कि वे राष्ट्रपति बन जाएं। रुबियो ने कहा कि बतौर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह मेरे करीबी दोस्त हैं और मुझे उम्मीद है कि वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं।
कौन हैं जेडी वेंस?
बता दें कि जेडी वेंस अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति हैं। वह अमेरिकी राजनेता, लेखक, और मरीन कॉर्प्स के पूर्व सैनिक हैं। वे 2023 से 2025 तक ओहियो से अमेरिकी सीनेटर रहे। साल 2003 से साल 2007 तक वे यूएस मरीन कॉर्प्स में सैन्य पत्रकार के रूप में काम किया। इस दौरान साल 2005 में उन्होंने इराक में 6 महीने तक काम किया। साल 2022 में वे ओहियो से सीनेटर चुने गए। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार टिम रायन को हराकर चुनाव जीता था।
साल 2024 में डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना और वे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए। जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की अप्रवासी हैं। अप्रैल में दोनों ने अपने बच्चों के साथ भारत का दौरा भी किया था और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की थी। उषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश से तेलुगु भाषी अप्रवासी थे। यह परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के वद्दुरु गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं जेडी वैंस? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने चुना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, क्या है भारत से कनेक्शन
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव 2028
साल 2028 में अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव नवंबर महीने में होंगे। 7 नवंबर 2028 को चुनाव की घोषणा होगी। 18 दिसंबर 2028 को इलेक्टर्स अपने-अपने राज्यों में वोट डालेंगे। 6 जनवरी 2029 को इलेक्टोरल वोटों की गिनती होगी। 20 जनवरी 2029 को 61वें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति शपथ लेंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल का होता है।
2028 का चुनाव पहला खुला चुनाव होगा, जिसमें कोई मौजूदा राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होगा, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप 22वें संशोधन के कारण तीसरे कार्यकाल के लिए अयोग्य हैं। वहीं वर्तमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, क्योंकि इलेक्टोरल पोल सर्वे में 69% रिपब्लिकन उन्हें 2028 के चुनाव में समर्थन देने को तैयार हैं।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
12 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
13 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
15 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
17 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
17 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines