Who is Usha Vance: वाशिंगटन में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट चल रही है। इस समिट में आईबीएम के अरविंद कृष्णा, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला समेत अन्य कई भारतीय हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी बीच अमेरिका की द्वितीय महिला और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने इस शिखर सम्मेलन में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई किस्से साझा किए। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि भारतीय मूल की उषा वेंस कौन हैं और उन्होंने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा?
कौन हैं भारतीय मूल की उषा वेंस?
उषा बाला चिलुकुरी वेंस पेशे से वकील हैं। उनका जन्म तो 6 जनवरी 1986 को सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में हुआ था लेकिन उनकी मां लक्ष्मी और पिता राधाकृष्ण, आंध्र प्रदेश, भारत के रहने वाले हैं और सालों पहले ही दोनों अमेरिका काम के सिलसिले में चले गए थे। वह अकसर अपने बच्चों के साथ भारत आती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने आधिकारिक तौर पर देश का दौरा किया था। USISPF में उन्होंने अपने भारत के अनुभवों को शेयर किए।
उषा वेंस ने पीएम मोदी के बारे में साझा किया ये अनुभव
उषा वेंस ने USISPF में कहा कि भारतीय उन्हें अपनेपन से मिलते हैं और उन्हें और उनके बच्चों को परिवार की तरह समझते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वह भारत के पीएम निवास पर अपने बच्चों के साथ गईं तो उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे पीएम की सफेद दाढ़ी और बाल देखकर उन्हें अपना नाना समझने लगे। पीएम ने भी बच्चों को काफी लाड प्यार दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने उनके बेटे को जन्मदिन पर गिफ्ट दिया, जिससे उनका बेटा अब हमेशा उन्हें याद रखता है। बता दें USISPF की ये आठवें एडिशन की बातचीत चल रही है।
अमेरिका के चीफ जस्टिस की क्लर्क रह चुकी हैं उषा वेंस, येल यूनिवर्सिटी से ली है लॉ की डिग्री
अमेरिकी मीडिया के अनुसार उषा वेंस ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, जस्टिस ब्रेट कैवनॉग और जस्टिस अमूल थापर के पास क्लर्क (कानून) के रूप में काम किया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने येल के ही लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई भी की।
हिंदू रीति-रिवाज से की थी जेडी वेंस से शादी, अमेरिकी की इस बड़ी लॉ फर्म में कर चुकी हैं काम
उषा वेंस साल 2014 में उस समय काफी चर्चा में आईं थी जब उन्होंने भारतीय हिंदू रीति-रिवाज से जेडी वेंस से शादी की थी। उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल हैं। उन्हें सिविल लिटिगेशन में विशेषज्ञता हासिल है। वह राजनीति में नहीं हैं, लेकिन अकसर अपने पति जेडी वेंस के समर्थन में बयान देती हैं। उनकी उपलब्धियों की बात करें तो येल लॉ जर्नल की कार्यकारी विकास संपादक और येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की प्रबंध संपादक के रूप में भी काम किया है। रिर्पोट्स के अनुसार उन्होंने अमेरिका की प्रमुख लॉ फर्म मुंगेर, टोल्स एंड ओल्सन एलएलपी में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें: क्यों चर्चाओं में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इकलौती बेटी? फर्जी नाम से कर रही थी पढ़ाई
संबंधित खबरें
अमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
8 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
10 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
11 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
12 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
14 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
16 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
17 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
18 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
1 day ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines