Who is Usha Chilukuri Vance: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने 277 इलेक्टोरल वोट हासिल किए। वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को शिकस्त दी। कमला को 244 इलेक्टोरल वोट मिले। अब डोनाल्ड ट्रंप को इलेक्टोरल कॉलेज में बहुमत हासिल करना होगा। जिसका तय माना जा रहा है। इसके बाद वह जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ट्रंप की सरकार के साथ एक खास नाम भी सामने आया है। जिसे लेकर भारत में उत्साह है। आइए जानते हैं उषा चिलुकुरी वेंस कौन हैं?
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस की पत्नी हैं उषा वेंस
उषा चिलुकुरी वेंस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस की पत्नी हैं। उषा अमेरिका की पहली भारतीय मूल की ‘सेकंड लेडी’ बनने जा रही हैं। उनका परिवार आंध्र प्रदेश के गांव वडलुरु से आता है। उनका परिवार 50 साल पहले विदेश चला गया था।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति की बहन, पुलिस प्रमुख की पत्नी, भाभी तक से बनाए रिलेशन, एबांग एंगोगा कौन? जिसके 400 वीडियो वायरल
मंदिरों के लिए जमीन की है दान
खास बात यह है कि गांव से दूर होने के बावजूद वे अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। उनके परिवार ने गांव के विकास में योगदान दिया है। साईं बाबा, लक्ष्मी नरसिंह स्वामी और देवी बाला सीता मंदिरों के लिए उन्होंने जमीन दान की है। बताया जाता है कि उषा कभी गांव नहीं आईं, लेकिन उनके पिता चिलुकुरी राधाकृष्णन तीन साल पहले भारत आए थे। जब उन्होंने मंदिरों की स्थिति देखी।
ये भी पढ़ें: इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, 3 शादियां… यूएस के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली में कौन-कौन?
पेशे से वकील हैं उषा वेंस
उषा वेंस एक सफल वकील हैं। उन्होंने येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही येल लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की है। लॉ की पढ़ाई करने के बाद उषा ने कई फेडरल जजों के साथ काम किया। इसमें चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, न्यायाधीश ब्रेट कवनौघ और न्यायाधीश अमूल थापर शामिल हैं। उन्होंने 2024 तक एक लॉ फर्म में काम किया था। उन्होंने 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में जेडी वेंस के लिए एक भाषण भी दिया। जिसकी काफी चर्चा रही। डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की थी।
तीन बच्चों की मां हैं उषा वेंस
उषा की मुलाकात जेडी वेंस से येल लॉ स्कूल में ही हुई थी। साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। दंपति के तीन बच्चे हैं। उषा वेंस इस पद को संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनेंगी।
ये भी पढ़ें: कौन हैं Sarah McBride? US election में रचा इतिहास, बनीं जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर
संबंधित खबरें
नेपाल में कुकुर तिहार पर कुत्तों को मिलता है खास सम्मान
7 mins agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
6 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
6 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
15 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
22 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines