who is shivon zilis elon musk girlfriend: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अपनी पार्टनर शिवोन जिलिस के बारे में निजी जानकारियां शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट को देख कई लोग हैरान रह गए जो उनकी पृष्ठभूमि से अनजान थे. मस्क ने बताया कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस आधी भारतीय हैं. साथ ही यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बेटे के बीच का नाम भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा है. इसी साल फरवरी में जब पीएम मोदी ने मस्क के परिवार से मुलाकात की थी तो उनमें मस्क की गर्लफ्रेंड शिवॉन जिलिस भी शामिल थीं.
कौन हैं शिवोन जिलिस
कनाडा के ओंटारियो में जन्मी शिवोन जिलिस के पिता कनाडाई और मां पंजाबी हैं. 2008 में येल यूनिवर्सिटी से शिवोन जिलिस ने Economics and Philosophy में डिग्री हासिल की. कॉलेज टाइम में आइस हॉकी टीम की प्लेयर रही. Bloomberg और IBM जैसे बड़े ग्रुप्स में काम किया. स्टार्टअप पार्टनरशिप्स संभालीं और फाइनांस में करियर बनाने का लक्ष्य लेते हुए वेंचर कैपिटल से करियर की शुरुआत की. शिवोन ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में टेस्ला में काम किया. अब काफी साल से शिवोन एआई के क्षेत्र में काम कर रही हैं. एआई में एक्सपर्ट हो चुकीं शिवोन एलन मस्क के साथ उनके घर में ही रहती हैं. 2017 में न्यूरालिंक से जुड़ीं शिवॉन जिलिस अब इस कंपनी में डायरेक्टर हैं.
भारत से शिवोन जिलिस का क्या रिश्ता?
पॉडकास्ट में एलन मस्क ने शिवोन जिलिस को लेकर कई निजी जानकारियां शेयर कीं. मस्क ने कहा कि भले ही शिवोन कभी खुद भारत में न रहीं हो, लेकिन उनके परिवार का भारत में फैमिली बैकग्राउंड है. एलन मस्क ने यह भी खुलासा किया कि शिवोन को बचपन में किसी कनाडियन ने गोद लिया था, इसलिए वो कनाडा में पली बढ़ी है, लेकिन इसका बैकग्राउंड किसी न किसी तरह से भारत से जुड़ा है. हालांकि इससे ज्यादा डिटेल देने में मस्क ने असमर्थता जताई. वहीं, शिवोन जरूर मानती हैं कि एआई के क्षेत्र से भारतीय टैलेंट से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. 2016 में OpenAI में एंट्री और 2023 में रिजाइन देने तक शिवोन ओपन एआई बोर्ड की सबसे कम उम्र की सदस्य रहीं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व को लेकर खड़ा हुआ संकट, आसिम मुनीर को CDF बनाने से पहले गायब हुए PM शहबाज
भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखा बेटे का नाम
निखिल कामथ के पॉडकास्ट पर बात करते हुए एलन मस्क ने अपने और शिवोन के एक बेटे के नाम पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनके और शिवोन के एक बेटे का मिडल नेम शेखर है जो उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में रखा है. 1983 में फिजिक्स का नोबेल चंद्रशेखर को मिला था. गौरतलब है कि एलन मस्क के शिवॉन जिलिस से चार बच्चे हैं. इनमें 2021 में जुड़वा बच्चे स्ट्राइडर और अज़ूर हुए, 2024 में बेटी और बाद एक बेटा सेल्डन लाइकर्गस शामिल है.
यह भी पढ़ें: क्या US को H-1B वीजा प्रोग्राम खत्म कर देना चाहिए, एलन मस्क ने इस पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines