---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Sergio Gor: कौन हैं सर्जियो गोर? जो बने भारत में नए अमेरिकी राजदूत, ट्रंप ने बताया था ग्रेट फ्रेंड

Sergio Gor: भारत में अमेरिका के नए राजदूत नियुक्त किए गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को ये जिम्मेदारी दी है. सर्जियो गोर ने इसके ट्रंप को धन्यवाद दिया है. साथ हीउन्होंने कहा कि वह इसके लिए बहुत ही उत्साहित महसूस कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

Sergio Gor: अमेरिका ने भारत में राजदूत के तौर पर सर्जियो गोर को नियुक्त किया है. इसके लिए उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी कहा है. साथ ही सर्जियो ने एक पोस्ट कर अपनी उत्सुकता के बारे में बताया है. मंगलवार को सर्जियो गोर का शपथ ग्रहण समारोह था, जिसमें ट्रंप ने उनको भारत और पीएम मोदी के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी. ट्रंप ने कहा कि ‘उन्हें भरोसा है कि सर्जियो गोर संबंधों को मजबूत करने में मददगार साबित होंगे.’ बता दें कि गोर बुधवार को अपना कार्यभार संभालने वाले हैं.

कौन हैं सर्जियो गोर?

सर्जियो गोर का नाम पहले भी सुर्खियों में आ चुका है. वह लंबे समय से रिपब्लिकन रणनीतिकार, फंडरेजर और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी राजनीतिक साथी रहे हैं. अगस्त के महीने में डोनाल्ड ट्रंप ने उनका नाम भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के तौर पर दिया था. इसके पहले वह ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रपति कार्मिक के निदेशक (Director of Presidential Personnel) के तौर पर काम कर चुके हैं. साथ ही उनकी भूमिका राष्ट्रपति के कई बड़े कामों में खास रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘टैरिफ घटाएंगे और ट्रेड डील भी करेंगे’, भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

सर्जियो गोर ने क्या कहा?

नई जिम्मेदारी मिलने पर सर्जियो गोर ने कहा कि ‘भारत में नए अमेरिकी राजदूत बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं। धन्यवाद, डोनाल्ड ट्रंप, मैं इस जिम्मेदारी के लिए बहुत आभारी हूं और आपने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उसका सम्मान करता हूं. उनकी नियुक्ति पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘सर्जियो भारत के साथ संबंध और भी मजबूत करेंगे. इससे इंटरनेशनल रिललेशन्स में से एक देश (भारत) के साथ और मजबूती देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ से होगा ये बड़ा फायदा, US प्रेसिडेंट बोले- हर अमेरिकी को मिलेंगे 2000 डॉलर, जो विरोधी वो मूर्ख

First published on: Nov 12, 2025 07:41 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola