हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं रेजा पहलवी? जिसने इजराइल संग तनाव के बीच ईरान में खामेनेई के खिलाफ फूंका विद्रोह का बिगुल

Who is Reza Pahlavi: इजरायल के तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रेजा पहलवी?

विज्ञापन
कौन हैं रेजा पहलवी? (News24 GFX)

Who is Reza Pahlavi: ईरान और इजराइल के बीच लगातार बढ़ते युद्ध ने दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा रखी है। हाल ही में ईरान और इजराइल युद्ध में अमेरिका भी सामने आया है। इसी बीच ईरान के अंदर बगावत का धुआं उठने लगा है। इजरायल के तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सामने उनका 40 साल पुराना दुश्मन सामने आ गया है। खामेनेई के इस दुश्मन की कही गई बातें इजराइल के दावे को सच करती रही हैं, जिसमें उसने कहा था कि ईरान का इस्लामी गणराज्य गिर रहा है और इस पर खामेनेई का नियंत्रण खत्म हो गया है। हम बात कर रहे हैं ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी की।

गिरने वाली है ईरान की सत्ता

दरअसल, ईरान और इजराइल के युद्ध के बीच निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ईरान में खामेनेई के शासन को खत्म करने के लिए देशव्यापी विद्रोह का आह्वान किया है। उन्होंने अपने X पर इजराइल की तरफ से दिए गए बयान पोस्ट किया और कहा कि इजराइल अपने देशवासियों से कहा है कि ईरान की सत्ता गिरने वाली है। साथ ही इजराइल ने दावा किया कि सुप्रीम लीडर खामेनेई का कंट्रोल देश की स्थिति पर से खत्म हो गया है।

खामेनेई के खिलाफ ईरान में विद्रोह!

ईरान में विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए पहलवी ने देशवासियों को आश्वासन दिया कि खामेनेई का शासन खत्म होने के बाद ईरान फिर कभी अराजकता या गृहयुद्ध का शिकार नहीं होगा। इसके साथ पहलवी ने जोर देते हुए कहा कि ईरान को लोकतांत्रिक सरकार के लिए शांति के साथ मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने एक स्पष्ट योजना बनाई है। इसके अलावा उन्होंने खामेनेई पर ईरान को इजरायल के साथ युद्ध में घसीटने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं’, ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिकी विदेश विभाग का बड़ा ऐलान

कौन हैं रेजा पहलवी?

रेजा पहलवी ईरान के आखिरी शाह मोहम्मद रजा पहलवी और फराह पहलवी के सबसे बड़े बेटे हैं। रजा पहलवी का जन्म भी ईरान के तेहरान में हुआ था। रजा पहलवी को ईरान की पश्चिमी समर्थक राजशाही के तहत क्राउन प्रिंस बनाया गया था। लेकिन साल 1979 की इस्लामी क्रांति ने ईरान की राजशाही को गिरा दिया। इसकी वजह से 19 साल के रजा पहलवी समेत पूरे शाही परिवार को ईरान से भागना पड़ा। साल 1980 में मोहम्मद रजा पहलवी की मौत के बाद रेजा पहलवी ने खुद को ईरान का शाह घोषित कर दिया। वह हमेशा ईरान में धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola