हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं प्रिंसेस ग्लोरिया? पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो से जिनके निकाह की चर्चा

बिलावल भुट्टो के निकाह की खबरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है, वहीं जिस लड़की से उनका निकाह होने की चर्चा है, वह भी खूब वायरल हो रही है. लड़की यूरोप के एक देश की राजकुमारी है, जिसके बारे में जानने के लिए पाकिस्तान को लोग काफी उत्सुक हैं.

विज्ञापन
बिलावल भुट्टो के पिता की राजकुमारी के देश की यात्रा के बाद निकाह की चर्चा छिड़ी. (Credit- X)

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का निकाह होने की खबरों से देश की सियासत गरमाई हुई है. पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर उनके निकाह की खबरें और उनकी दुल्हन खूब वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिलावल भुट्टो यूरोप के एक देश की राजकुमारी ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग से निकाह कर सकते हैं. हालांकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने बिलावल के निकाह की खबरों को अफवाह, गलत और निराधार बताया है, लेकिन पाकिस्तान के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर प्रिंसेस ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग कौन हैं?

कौन हैं ऑस्ट्रिया की राजकुमारी ग्लोरिया वॉन?

26 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रियाई आर्चडचेस ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग ऑस्ट्रिया के आर्चड्यूक कार्ल और फ्रांसेस्का वॉन थिसेन बोर्नमिजा की बेटी हैं. ऑस्ट्रिया के पूर्व शाही परिवार हैब्सबर्ग-लोरेन राजवंश की मेंबर हैं. 1916 से 1918 तक ऑस्ट्रिया के अंतिम सम्राट रहे हंगरी के राजा कार्ल प्रथम की ग्रेट ग्रेट ग्रैंड डॉटर हैं. 15 अक्टूबर 1999 को ग्लोरिया का जन्म ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग में हुआ था. ग्लोरिया ने लंदन की मशहूर सोआस (SOAS) यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने मिडिल ईस्ट पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स पर कोर्स किया. वह डॉक्यूमेंट्री फिल्म और मीडिया प्रोडक्शन से जुड़ी हैं और एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं.

बिलावल के पिता से निकाह की खबरों का कनेक्शन

बता दें कि बिलावल भुट्टो और राजकुमारी ग्लोरिया के निकाह की खबरें बिलावल के पिता और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के कारण फैली हैं, क्योकि राष्ट्रपति जरदारी आजकल ऑस्ट्रिया के निजी दौरे पर हैं. राष्ट्रपति कार्यालय ने गत 27 अगस्त को जरदारी के ऑस्ट्रिया टूर के बारे में अपडेट दिया था, लेकिन इस यात्रा का मकसद नहीं बताया था. इसलिए जरदारी के निजी दौरे का पता चलते ही सोशल मीडिया और पाकिस्तानी मीडिया अटकलें लगाने लगा कि ऑस्ट्रिया की राजकुमारी के साथ बिलावल भुट्टो का निकाह तय करने के लिए जरदारी ऑस्ट्रिया गए हैं. लेकिन इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

बिलावल के निकाह की खबरों पर क्या बोली PPP?

बिलावल भुट्टो के निकाह की खबरों को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने निकार दिया है. कराची के मेयर, बिलावल भुट्टो के प्रवक्ता PPP नेता मुर्तजा वहाब ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को गलत और निराधार बताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलावल की सगाई या निकाह की कोई तैयारी नहीं चल रही और न ही इसे लेकर परिवार की ओर से कोई घोषणा की गई है.

अपने निकाह की खबरों पर क्या बोले बिलावल भुट्टो?

बता दें कि बिलावल भुट्टो अपने निकाह को लेकर एक बार मीडिया से बात कर चुके हैं. साल 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में मीडिया ने उनसे उनके निकाह पर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि निकाह करने की अभी कोई तैयारी नहीं है और न ही परिवार की तरफ से कोई दबाव है. साल 2016 में भी बिलावल भुट्टो ने मजाकिया अंदाज में निकाह को लेकर कहा था कि उनकी होने वाली बीवी को सबसे पहले उनकी बहनों का दिल जीतना होगा, लेकिन कोई भी लड़की आसानी से यह नहीं कर सकती. दुनिया की जो लड़की ऐसा करने में कामयाब हो जाएगी, उसके साथ वे उसी वक्त निकाह कर लेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola